बीएलओ शत प्रतिशत मैपिंग कार्य करें : एसडीओ
बैठक कर मतदाता सूची मैपिंग कार्य की समीक्षा की
गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को एसडीओ प्रदीप कुमार महतो ने बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर मतदाता सूची मैपिंग कार्य की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान कई त्रुटियां मिलने पर उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर को फटकार लगायी. एसडीओ ने बताया कि वर्ष 2024 के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक केवल 87 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है. उन्होंने शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसडीओ ने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन व मैपिंग करने को कहा. साथ ही लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को शोकॉज करने का निर्देश सुपरवाइजरों को दिया. उन्होंने कहा कि मैपिंग कार्य में किसी प्रकार की विसंगति नहीं रहनी चाहिए और कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित नहीं हो. बैठक में एसआइआर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये. मौके पर बीडीओ राहुल देव, सुपरवाइजर उज्ज्वल सिंह समेत कई बीएलओ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










