रूस-यूक्रेन संकट: दुनिया जब अगले कदम का इंतजार कर रही, क्या हो रहा है यूक्रेन में? जानें खास बातें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2022 10:21 PM
ukraine-russia crisis: यूक्रेन के अधिकारियों ने हफ्तों तक शांति बनाये रखने की कोशिशों के बाद बढ़ती चिंता का संकेत दिया. यहां यूक्रेन पर संघर्ष और पूर्वी यूरोप में सुरक्षा संकट के बारे में जानने योग्य बातें हैं.
ukraine-russia crisis: विश्व के नेता यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि क्या रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन (Ukraine) के भीतर अपने सैनिकों को भेजेंगे. रूसी सांसदों ने पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया है. यूक्रेन तीन तरफ से 1,50,000 से अधिक सैनिकों से घिरा हुआ है. ऐसे में तोपों की गड़गड़ाहट बहुत दूर नहीं है.
अमेरिका और यूरोप के सहयोगी देशों ने आरोप लगाया है कि रूस, यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों में सेना की तैनाती कर खतरे की रेखा को पहले ही लांघ चुका है. यूक्रेन के अधिकारियों ने हफ्तों तक शांति बनाये रखने की कोशिशों के बाद बढ़ती चिंता का संकेत दिया. यहां यूक्रेन पर संघर्ष और पूर्वी यूरोप में सुरक्षा संकट के बारे में जानने योग्य बातें हैं.
रूस ने ‘डिफेंडर ऑफ फादरलैंड डे’ मनाया. मास्को के रेड स्क्वायर के आसपास सैनिकों ने अज्ञात सैनिक के मकबरे को सजाया, जबकि पुतिन ने पिछले युद्धों में मारे गये लोगों-जवानों को याद किया. पुतिन ने आक्रामक भाषण के साथ रूसी राष्ट्रवाद को नया आयाम देने का प्रयास किया. उन्होंने बुधवार के स्मरणोत्सव के दौरान कहा कि रूस अपनी सेना और नौसेना को मजबूत और आधुनिक बनाना जारी रखेगा.
Also Read: यूक्रेन पर हमला करेगा रूस, जो बाइडेन का दावा, नाटो ने कहा- मास्को ने दुनिया को गुमराह किया
उन्होंने कहा, ‘रूस अपनी सेना का प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है. इसलिए वे सबसे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं.’ पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में से एक दोनेत्स्क में विद्रोही सरकार के प्रमुख डेनिस पुशलिन ने एक बयान जारी कर रूसी अवकाश को चिह्नित किया और क्षेत्र की स्वतंत्रता को मान्यता देने के लिए पुतिन के फैसले का जश्न मनाया.
यूक्रेन सरकार ने अपने नागरिकों को रूस की यात्रा नहीं करने की सलाह दी. परामर्श में कहा कि जो भी उस देश में हैं, उन्हें तुरंत निकल जाना चाहिए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी आक्रमण का खतरा बढ़ने के बीच आरक्षित रखे गये देश के कुछ सैन्यकर्मियों को ड्यूटी पर बुलाया है.
जेलेंस्की ने कहा, ‘हमें यूक्रेनी सेना और अन्य सैन्य संरचनाओं में अतिरिक्त कर्मचारियों को जल्दी से जोड़ने की जरूरत है.’ यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सी डेनिलोव ने देश भर में आपातकाल की स्थिति का आह्वान किया. यह संसद की मंजूरी के अधीन है.
Also Read: यूक्रेन संकट: अमेरिका के रुख से भड़का चीन, दहशत पैदा करने का लगाया आरोप
-
डेनिलोव ने कहा कि इसमें सार्वजनिक सुविधाओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षा, यातायात पर प्रतिबंध और दस्तावेजों की जांच जैसे कदम शामिल हो सकते हैं.
-
कीव ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में सुबह में गोलाबारी की 29 घटनाओं की सूचना दी. पूर्वी क्षेत्र में विद्रोहियों ने वर्ष 2014 में रूसी घुसपैठ के बाद से बड़े क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया.
-
अलगाववादियों ने कहा कि यूक्रेनी बलों की ओर से गोलाबारी में वृद्धि हुई है. इस बीच, रूस पर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की है.
रूस अकेले अपने दम पर बाकी दुनिया का सामना नहीं कर रहा है. चीन का रुख रूस की ओर झुका हुआ है और उसने अमेरिका पर यूक्रेन संकट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बुधवार को कहा कि चीन, रूस पर नये प्रतिबंधों का विरोध करता है और चीन के पुराने रुख को दोहराता है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास रूसी सैनिकों की तैनाती और आक्रमण की आशंका के जवाब में अमेरिका कीव को हथियार प्रदान करके तनाव बढ़ा रहा है.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










