Viral Video : गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, लड़की के हां कहते ही फट गया ज्वालामुखी

Updated:
विज्ञापन
Volcano erupts during Couple Proposal

गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता बॉयफ्रेंड. फोटो: इंस्टाग्राम

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि ग्वाटेमाला में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को ज्वालामुखी के सामने प्रपोज कर रहा है. जैसे ही लड़की ने “हां” कहा, उसी समय पीछे का ज्वालामुखी फट गया. देखें वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर आपने कई हैरान कर देने वाले प्रपोजल देखे होंगे. लेकिन एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. जी हां…एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को ज्वालामुखी के पास प्रपोज किया. इसके बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने सबको चौंका दिया और लोग इस पल को देखकर हैरान रह गए. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के बाद ऐसा तोहफा मिला, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी. कपल जब ज्वालामुखी के सामने खड़ा था, तभी वह अचानक फट गया. यह पूरा रोमांचक पल कैमरे में कैद हो गया. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वीडियो में लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ ग्वाटेमाला के वोल्कन अकातेनंगो के सामने खड़ी नजर आ रही है. तभी उसका बॉयफ्रेंड एक घुटने पर बैठकर उसे प्रपोज करता है. जैसे ही वह प्रपोज करता है, उसी समय पीछे ज्वालामुखी फटता दिख रहा है. खास बात यह है कि लड़की ने उसी वक्त “हां” कहा. कपल ने वीडियो को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वीडियो में जो ज्वालामुखी फटता दिख रहा है, उसका नाम वोल्कन फुएगो है. लड़की ने कहा, “हम बहुत भाग्यशाली थे, क्योंकि यह उस दिन का पहला बड़ा विस्फोट था, जो साफ-साफ दिखाई दिया.”

यह भी पढ़ें : Viral Video : सांप होगा अपने घर में, बंदर ने नाग को पकड़कर गले में लपेटा

यूजर कर रहे हैं लगातार कमेंट

सोशल मीडिया पर यूजर ने इस वीडियो को बहुत पसंद किया. एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों के लिए तो ज्वालामुखी भी बहुत एक्साइटेड था! यह वीडियो कमाल का है.” एक और यूजर ने मजाक में कहा, “बच्चों के लिए आतिशबाजी नहीं थी, यहां तो पूरा ज्वालामुखी ही फट गया!” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “जब उसने हां कहा और उसी समय ज्वालामुखी फटा, तो ऐसा लगा जैसे यह पल आप दोनों के लिए एक आशीर्वाद हो.”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola