ट्रंप बोले- उन्होंने बहुत बड़ी भूल कर दी, पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कौन सा सीक्रेट लीक कर दिया?

Published by : Govind Jee Updated At : 20 Feb 2026 1:25 PM

विज्ञापन

बाएं से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा.

Trump Obama UFO Secret: क्या वाकई अमेरिका ने दुनिया से एलियंस का सच छिपाया? राष्ट्रपति ट्रंप के एक फैसले ने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं.। ओबामा के एक बयान के बाद अब 'एरिया 51' के सीक्रेट्स और यूएफओ (UFO) से जुड़ी वो फाइल्स सार्वजनिक होंगी, जिन्हें दशकों से टॉप सीक्रेट रखा गया था.

विज्ञापन

Trump Obama UFO Secret: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी घोषणा की है जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. ट्रंप ने सरकारी एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे एलियंस अनआइडेंटिफाइड एरियल फेनोमेना (UAP) और यूएफओ (UFO) से जुड़ी सभी फाइलें सार्वजनिक करना शुरू करें. ट्रंप के मुताबिक, इन रहस्यों को लेकर लोगों में बहुत ज़्यादा दिलचस्पी है, इसलिए अब सच सामने आना चाहिए.

ओबामा पर लगाया ‘सीक्रेट लीक’ करने का आरोप

ट्रंप की इस बड़ी घोषणा के पीछे एक दिलचस्प वजह है. ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान एलियंस के बारे में ऐसी बातें कीं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थीं. ट्रंप का दावा है कि ओबामा ने क्लासिफाइड यानी गोपनीय जानकारी लीक कर दी है. ट्रंप ने चुटकी लेते हुए यहाँ तक कह दिया कि वे इन फाइलों को सार्वजनिक (declassify) कर रहे हैं ताकि ओबामा को इस “मुसीबत” से बाहर निकाल सकें.

ओबामा ने आखिर क्या कहा था?

असल में, पिछले हफ्ते एक पॉडकास्ट में ओबामा ने कहा था कि ब्रह्मांड इतना विशाल है कि सांख्यिकीय (स्टैटिस्टिकली) रूप से एलियंस का होना मुमकिन है. हालांकि, विवाद बढ़ने पर ओबामा ने सोशल मीडिया पर सफाई भी दी. उन्होंने साफ किया कि उनके राष्ट्रपति रहते हुए ऐसे कोई सबूत नहीं मिले थे कि एलियंस ने धरती से संपर्क किया है. उन्होंने कहा कि उनकी बात सिर्फ एक संभावना पर आधारित थी.

क्या सच में एलियंस हैं? ट्रंप भी हैं कन्फ्यूज

जब पत्रकारों ने ट्रंप से एयर फोर्स वन विमान में पूछा कि क्या वे खुद एलियंस पर यकीन करते हैं, तो उन्होंने मिला-जुला जवाब दिया. ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे सच में हैं या नहीं. लेकिन उन्होंने डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ और अन्य अधिकारियों को साफ निर्देश दे दिए हैं कि वे ‘एरिया 51’ जैसी रहस्यमयी जगहों और यूएफओ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को जनता के सामने लाएं.

पेंटागन और कांग्रेस की पुरानी रिपोर्ट्स क्या कहती हैं?

ट्रंप के इस फैसले के बीच पुरानी रिपोर्ट्स पर नजर डालना जरूरी है:

  • 2024 की पेंटागन रिपोर्ट: इस रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकार को एलियंस के होने का कोई सबूत नहीं मिला है. ज्यादातर यूएफओ असल में साधारण उड़ने वाली चीजें ही निकलीं.
  • 2023 की सुनवाई: अमेरिकी संसद (Congress) में भी यूएफओ को लेकर लंबी चर्चा हुई थी, लेकिन वहां भी एलियंस के धरती पर आने का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला.

ट्रंप के इस आदेश के बाद अब गेंद डिफेंस डिपार्टमेंट के पाले में है. अगर ये फाइलें सार्वजनिक होती हैं, तो दशकों से चले आ रहे सस्पेंस से पर्दा उठ सकता है. लोग जानना चाहते हैं कि क्या वाकई अमेरिका के पास दूसरे ग्रहों के जीवों से जुड़ी कोई जानकारी दबी हुई है.

ये भी पढ़ें: ईरान की दहलीज पर इस मुस्लिम देश में अमेरिकी फाइटर्स जेट्स का जमावड़ा, ट्रंप बोले- बस 15 दिन!

ये भी पढ़ें: 5 या 8 नहीं, भारत-पाक जंग में गिरे 11 महंगे फाइटर जेट; ट्रंप का दावा- 200% टैरिफ की धमकी से रुकी लड़ाई

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola