PM शहबाज के विदेश मंत्रालय का भारी ब्लंडर, अमेरिका की स्पेलिंग गलत लिख उड़वाई किरकिरी

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ
Pak PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की अमेरिका यात्रा शुरू होते ही सोशल मीडिया पर उनके विदेश मंत्रालय की भारी फजीहत हो गई है. सरकारी लेटर में 'United States' की स्पेलिंग गलत लिखने पर यूजर्स ने पाकिस्तान को जमकर घेरा. जानें कैसे एक छोटी सी टाइपो एरर ने शहबाज शरीफ के पुराने 'कंडोम' वाले विवाद और पुराने अंतरराष्ट्रीय ब्लंडर्स की यादें ताजा कर दीं.
Pak PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर इंटरनेशनल स्टेज पर मजाक का पात्र बन गए हैं. इस बार वजह कोई भाषण नहीं, बल्कि उनके अपने विदेश मंत्रालय की एक आधिकारिक चिट्ठी (प्रेस रिलीज) है. इस सरकारी नोट में स्पेलिंग की ऐसी गलतियां की गईं कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अमेरिका यात्रा को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया. पीएम शरीफ 18 से 20 फरवरी 2026 तक ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन गए हैं.
हैरानी की बात यह रही कि इस सरकारी लेटर की हेडलाइन में ही भारी गलतियां थीं. इसमें ‘United States of America’ की जगह ‘Unites States of Americas’ लिख दिया गया. यानी ‘United’ में से ‘d’ गायब था और ‘America’ में एक्स्ट्रा ‘s’ लगा दिया गया.
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
जैसे ही यह लेटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर शेयर हुआ, लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया और पाकिस्तान की क्लास लगा दी. ‘पाकिस्तान सिविलयन्स’ नाम के एक अकाउंट ने गुस्से में कमेंट किया कि लानत है तुम पर. एक अन्य यूजर सौरव ने मजे लेते हुए लिखा कि भाई, कुछ ज्यादा ही पर्दा उठ गया (Curtain Raise हो गया), Unites? कई यूजर्स ने तो इसे ‘सेंटर ऑफ ग्रेविटी’ बताकर मजाक उड़ाया.
पहले भी हो चुकी है ऐसी किरकिरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब शहबाज शरीफ या उनके प्रशासन से ऐसी गलती हुई हो.
कंडोम वीएस कंडेम्न: पिछले साल जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव था, तब एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था. दावा किया गया कि शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा करने के लिए ‘कंडेम्न’ की जगह ‘कंडोम’ शब्द लिख दिया था.
हेडफोन वाली घटना: उज्बेकिस्तान में एक मीटिंग के दौरान शहबाज शरीफ अपना ट्रांसलेशन हेडफोन ही नहीं लगा पा रहे थे, जिस पर पुतिन भी हंसने लगे थे.
गलत एंट्री: तुर्कमेनिस्तान में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पुतिन और एर्दोगन की प्राइवेट बातचीत के बीच में अचानक पहुंच गए थे.
इंटरनेशनल इवेंट्स में पुराने ‘अजीब’ पल
शहबाज शरीफ का पुराना रिकॉर्ड भी काफी चर्चा में रहा है:
- मिस्र (2022): शांति घोषणा के दौरान वह समय से पहले ही स्टेज पर चढ़ गए थे.
- चीन: जब पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन आपस में बात कर रहे थे, तब शहबाज शरीफ साइड में खड़े होकर फ्रेम में आने की कोशिश करते दिखे थे. बाद में वह पुतिन से हाथ मिलाने के लिए भागते हुए नजर आए, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था.
इस ट्रिप का असली मकसद क्या है?
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर वॉशिंगटन पहुंचे हैं. वह वहां ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे. उनके साथ एक बड़ा डेलिगेशन भी गया है, जिसमें शामिल हैं:
- इशाक डार (उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री)
- मुहम्मद औरंगजेब (वित्त मंत्री)
- अताउल्लाह तरार (सूचना मंत्री)
- तारिक फातमी (विशेष सहायक)
इस मीटिंग में पाकिस्तान के अलावा सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, कतर और यूएई जैसे मुस्लिम बहुल देश भी शामिल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 5 या 8 नहीं, भारत-पाक जंग में गिरे 11 महंगे फाइटर जेट; ट्रंप का दावा- 200% टैरिफ की धमकी से रुकी लड़ाई
ये भी पढ़ें: 15 दिन की डेडलाइन या महायुद्ध! ट्रंप की ईरान को परमाणु तबाही वाली चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




