Viral Video: शेर से भिड़ गए दो-दो बाज, छिड़ी भयंकर जंग, कौन जीता मुकाबला? देखिए वायरल वीडियो

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शेर और बाज के बीच जंग छिड़ी है. अपनी बेमिसाल ताकत से शेर बाज पर हमला करता नजर आ रहा है. वहीं बाज अपनी तेजी और फुर्ती से बच जा रहा है. जंगल के राजा और आसमान के बादशाह की जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: जंगल के राजा शेर के साथ दो बाजों की खूनी जंग छिड़ गई. शेर अपने ताकतवर जबड़ों से बाजों को चबा जाने के लिए उन पर लगातार हमला करता रहा. वहीं, अपनी बेमिसाल उड़ान क्षमता और फुर्ती से बाज न सिर्फ बचते रहे, बल्कि शेर पर पलटवार भी करते रहे. काफी देर तक जंगल के राजा और आसमान के बादशाह में जंग होती रही. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिख रहा है कि बाज को काबू में करने के लिए शेर बहुत ऊंची छलांग लगाता है, लेकिन अपनी फुर्ती से बाज उसके चंगुल में आने से बच जाता है. इसके बाद बाज भी शेर पर पलटवार करता है. एक अन्य बाज भी अपने साथी को खतरे में देख शेर पर टूट पड़ता है. काफी देर तक यह जंग चलती है. बाज भी शेर से हारने को तैयार नहीं थे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @atensnut नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. हालांकि कई यूजर्स इसे एआई वीडियो बता रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘प्रकृति क्रूर है लेकिन सुंदर है’.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola