अमेरिकी H-1B वीजा को चीन ने दिया तगड़ा झटका, लाया K वीजा- बिना नौकरी भी देगा प्रवेश

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो एक्स
US H1B Visa vs China K Visa: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के लिए 1,00,000 डॉलर का भारी शुल्क लगाने का ऐलान कर दिया है. ट्रंप के फैसले से वीजा फीस भारतीय रुपये के अनुसार 88 लाख रुपये हो गया है. इसे दुनिया के प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका के रूप में देखा जा रहा है. इसका सबसे बड़ा असर भारत पर पड़ सकता है. क्योंकि करीब 71 प्रतिशत एच-1 वीजा भारतीयों को ही मिलते हैं. एक ओर अमेरिका ने वीजा फीस में भारी बढ़ोतरी कर दिया है, तो दूसरी ओर चीन ने इसका काट खोज लिया है.
US H1B Visa vs China K Visa: चीन अगले महीने नया रोजगार K वीजा शुरू करने की तैयारी कर रहा है. एच-1 बी वीजा पर चीन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन उसने वैश्विक पेशेवरों को देश में काम करने के लिए आमंत्रित किया है.
चीन ने दुनिया भर के प्रतिभाओं का किया स्वागत
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने वैश्विक पेशेवरों को चीन में काम करने के लिए आमंत्रित किया उन्होंने कहा, “वैश्वीकृत दुनिया में, प्रतिभाओं की सीमा-पार आवाजाही वैश्विक तकनीकी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.” उन्होंने कहा, “चीन दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाओं का स्वागत करता है ताकि वे मानवता की प्रगति और करियर की सफलता के लिए चीन में आएं.”
बिना नौकरी भी चीन में प्रवेश
अमेरिका अपनी वीजा व्यवस्था को सख्त कर रहा है, वहीं चीन ने पिछले महीने के-वीजा नामक एक नए ‘वर्क परमिट’ की घोषणा की है जिसके तहत दुनिया भर के योग्य पेशेवर देश में आकर काम के अवसर तलाश सकते हैं. यानी इस वीजा से बिना नौकरी के भी चीन में एंट्री मिल जाएगी.
एक अक्टूबर से प्रभावी होगा चीन का के-वीजा
एक अक्टूबर से प्रभावी होने वाला के-वीजा, युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से है और इसके लिए किसी घरेलू नियोक्ता या संस्था द्वारा आमंत्रण जारी करने की आवश्यकता नहीं है.
$100,000 H-1B वीजा शुल्क का धमाका! ट्रंप सरकार ने किया साफ- नए आवेदकों को फीस देनी होगी सिर्फ एक बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










