मजे के लिए फिर हमला करेंगे… ट्रंप ने ईरान को धमकाया; खार्ग द्वीप पर अटैक की चेतावनी दी

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- एक्स (@WhiteHouse).

US Iran War Kharg Island: अमेरिका ने ईरान के खार्ग आईलैंड पर शुक्रवार-शनिवारी की दरम्यानी रात किया था. इस अटैक में उसने द्वीप के सैन्य ढांचे को ही निशाना बनाया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर फिर बयान दिया है, उन्होंने कहा कि अमेरिका इस आईलैंड पर फिर से केवल मजे के लिए और हमला कर सकता है.

विज्ञापन

US Iran War Kharg Island: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खार्ग आईलैंड स्थित तेल निर्यात केंद्र पर आगे भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है. शनिवार को एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि पहले किए गए अमेरिकी हमलों में द्वीप के ज्यादातर तेल ढांचे को ‘पूरी तरह नष्ट’ कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ‘मजे के लिए इसे कुछ और बार निशाना बना सकता है.’ डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के कारण अक्सर निशाना बनते हैं. इस बार भी उनका ऐसा बयान सामने आया है. इस युद्ध में पूरे मिडिल ईस्ट में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. खुद अमेरिका के भी 6-13 सैनिकों की मौत हो चुकी है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान…

ईरान के खार्ग आईलैंड स्थित तेल निर्यात से जुड़ा ढांचा काफी हद तक सुरक्षित माना जाता है, लेकिन शनिवार को ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वास्तव में इस द्वीप पर हमला किया है. इसे उन्होंने ईरान के तेल व्यापार का अहम केंद्र बताया. राष्ट्रपति का दावा है कि अमेरिकी बलों ने खार्ग द्वीप पर मौजूद सैन्य प्रतिष्ठानों को ‘पूरी तरह तबाह’ कर दिया है. फारस की खाड़ी में स्थित यह जगह अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक ईरान के कच्चे तेल की आपूर्ति का मुख्य प्रवेश द्वार मानी जाती है.

हालांकि, हालिया हमलों में तेल टर्मिनल सीधे निशाने पर नहीं थे, लेकिन ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर तेहरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए होने वाली समुद्री आवाजाही में बाधा डालता है, तो ऊर्जा ढांचे को भी निशाना बनाया जा सकता है. ईरान के तट से करीब 30 किलोमीटर दूर बुशेहर के पास स्थित खार्ग द्वीप को देश की आर्थिक जीवनरेखा माना जाता है, क्योंकि इसी के जरिए ईरान अपने लगभग 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात करता है.

ये भी पढ़ें:- US-इजरायल अटैक से पहले अली खामेनेई बंकर में क्यों नहीं गए? पूर्व सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने खोला राज

ये भी पढ़ें:- ईरान के ‘शाहेद’ की कॉपी कर अमेरिका ने बनाया ‘लुकास’, सुपरपॉवर US ने ‘चीन वाला धंधा’ क्यों अपनाया?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना ने इस द्वीप पर कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में मिसाइल भंडारण स्थलों और कई रक्षा प्रतिष्ठानों सहित कई लक्ष्यों को निशाना बनाया गया. बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने उन देशों से भी अपील की है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल प्राप्त करते हैं कि वे इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए अपने युद्धपोत भेजें.

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘दुनिया के वे देश जो होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए तेल प्राप्त करते हैं, उन्हें इस मार्ग की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और हम इसमें उनकी काफी मदद करेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका इन देशों के साथ समन्वय भी करेगा ताकि यह काम तेज़ी, सुचारू रूप से और प्रभावी तरीके से हो सके.

ये भी पढ़ें:- चीन के एक फैसले ने ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाला, ईरान युद्ध के बीच ड्रैगन का दांव

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बेहद अहम मार्ग है. दुनिया के लगभग पाँचवें हिस्से का तेल और लिक्विड नैचुरल गैस इसी संकरे समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है, जो ईरान और ओमान के बीच स्थित है.

शनिवार को एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा, ‘कई देश, खासकर वे जो ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश से प्रभावित हैं, अमेरिका के साथ मिलकर इस मार्ग को खुला और सुरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भेजेंगे.’

ये भी पढ़ें:- ईरान युद्ध: ‘यूरोप के प्लेग्राउंड’ का बड़ा फैसला, US मिलिट्री विमानों के लिए बंद किया एयरस्पेस 

ट्रंप ने उम्मीद जताई कि चीन, फ्रांस, जापान, साउथ कोरिया और यूके जैसे देश भी इस क्षेत्र में अपने नौसैनिक संसाधन भेजेंगे. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिमी देश पूर्वी भूमध्यसागर में अपनी सैन्य मौजूदगी लगातार बढ़ा रहे हैं. अमेरिका ने अपने वॉरशिप यूएसएस त्रिपोली को 2500 मरीन कमांडो के साथ रवाना किया है. 

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola