Tariff War: 'टैरिफ में भारी कटौती करेगा भारत', रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान से पहले ट्रंप का दावा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Apr 2025 7:29 AM
Tariff War
Tariff War: अमेरिका दुनिया भर के देशों पर बुधवार (2 अप्रैल) से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने जा रहा है. इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अपने टैरिफ में भारी कटौती करने वाला है. ट्रंप कई बार भारत को बहुत ऊंचे शुल्क वाला देश बता चुके हैं. अमेरिकी की इस नीति का सबसे ज्यादा असर भारत, चीन, यूरोपीय संघ, कनाडा और मेक्सिको पर पड़ने की आशंका है.
Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत अपनी टैरिफ रेट में बहुत बड़ी कटौती करेगा. रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने से पहले ट्रंप की ओर से यह बयान आया है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप कई बार भारत को High Tax लेने वाला देश बता चुके हैं. ट्रंप ने भारत के अलावा कुछ अन्य देशों से Imported Product पर कल यानी दो अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की है. ट्रंप ने कहा “मुझे लगता है कि बहुत से देश अपने शुल्क में कटौती करेंगे क्योंकि वे सालों से अमेरिका पर अनुचित तरीके से शुल्क लगाते आ रहे हैं. यदि आप यूरोपीय संघ को देखें, तो उसने कारों पर पहले ही अपने शुल्क को 2.5 फीसदी तक घटा दिया है.”
टैरिफ में बड़ी कटौती करने जा रहा है भारत- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा “कुछ समय पहले ही मैंने सुना कि भारत अपने टैरिफ में बहुत बड़ी कटौती करने जा रहा है. मैंने कहा किसी ने ऐसा बहुत पहले क्यों नहीं किया. बहुत से देश अपने शुल्क में कटौती करने जा रहे हैं.” बता दें ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी Tit for Tat सिद्धांत पर आधारित है. मतलब साफ है कि राष्ट्रपति ट्रंप की नई नीति के कारण अमेरिका उन देशों से Imported की गई वस्तुओं पर वही टैरिफ लगाएगा जो यह देश अमेरिकी प्रोडक्ट पर लगाते हैं. अमेरिकी की इस नीति का सबसे ज्यादा असर भारत, चीन, यूरोपीय संघ, कनाडा और मेक्सिको पर पड़ने की आशंका है.
भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों लगाता है भारी टैरिफ- अमेरिका
राष्ट्रपति ट्रंप के बयान से कुछ समय पहले व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस की ओर से कहा गया था कि भारत कृषि उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाता है. White House की ओर से कहा गया था कि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है. उसने कहा कि अन्य देशों की ओर से लगाए गए हाई टैरिफ ने अमेरिकी उत्पादों का उन देशों में आयात लगभग असंभव बना दिया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा “दुर्भाग्य से ये देश बहुत लंबे समय से हमारे देश को लूट रहे हैं. मुझे लगता है कि अमेरिकी श्रमिकों को लेकर अपनी उपेक्षा को उन्होंने बिल्कुल साफ कर दिया है.”
बुधवार को ट्रंप करेंगे टैरिफ की घोषणा
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक चार्ट भी दिखाया जिसमें भारत, जापान और अन्य देशों की ओर से लगाए गए शुल्क दर्ज थे. इसी दौरान प्रेस सचिव ने यह भी कहा कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अमेरिकी लोगों के लिए सही और ऐतिहासिक परिवर्तन करने का समय है. उन्होंने कहा कि यह बुधवार को होने जा रहा है. लेविट ने कहा कि बुधवार को राष्ट्रपति इसकी घोषणा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










