ePaper

अमेरिका में 5 महीने रातें होंगी लंबी, 6 बजे से पहले ही डूबेगा सूरज! जानें वर्ल्ड वार से क्या है कनेक्शन

Updated at : 17 Oct 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Sun Sets Before 6 PM in US New York City

न्यूयॉर्क में 25 अक्टूबर 2025 के बाद सूरज जल्दी डूबने लगेगा.

Sun Sets Before 6 PM in US: न्यूयॉर्क में 25 अक्टूबर 2025 के बाद सूरज जल्दी डूबने लगेगा. डेलाइट सेविंग टाइम के अंत से शामें अब 6 बजे से पहले अंधेरी होंगी. जानिए सूरज कब फिर 6 बजे के बाद डूबेगा, दिन छोटे होने का असर, और अपने मूड व रूटीन को कैसे संतुलित रखें.

विज्ञापन

Sun Sets Before 6 PM in US: हर साल की तरह इस साल भी न्यूयॉर्क में एक खास समय आता है जब सूर्य जल्दी अस्त होने लगता है. अगर आप ऑफिस के बाद हल्की धूप का आनंद उठाना पसंद करते हैं, तो आपको अब जल्दी तैयार होना होगा. शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को शहर में आखिरी बार शाम 6 बजे के बाद सूर्यास्त होगा. इसके अगले दिन यानी रविवार, 26 अक्टूबर से सूरज 6 बजे से पहले ही डूब जाएगा. और डेलाइट सेविंग टाइम (DST) के अंत के कारण, रविवार, 2 नवंबर को सूरज शाम 4:50 बजे ही डूब जाएगा यानि पूरा एक घंटा जल्दी.

इस बदलाव का असर सिर्फ समय पर नहीं होगा, बल्कि आपके काम से लौटने के पैटर्न, बाहर घूमने या खेलकूद करने के घंटे, और मूड पर भी महसूस होगा. दिन छोटे और रातें लंबी लगने लगेंगी. यह बदलाव विशेष रूप से उन लोगों के लिए अहम है जो शाम की रोशनी में गतिविधियां करना पसंद करते हैं.

सूरज जल्दी क्यों डूब रहा है और डेलाइट सेविंग टाइम का मतलब

डेलाइट सेविंग टाइम (DST) एक सिस्टम है जिसमें वसंत में घड़ियों को एक घंटा आगे और पतझड़ में एक घंटा पीछे किया जाता है. इसकी शुरुआत साल 1918 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्यूल बचाने के लिए हुई थी. बाद में इसे 1966 के यूनिफॉर्म टाइम एक्ट के तहत पूरे अमेरिका में स्टैंडर्डाइज्ड कर दिया गया.

DST का उद्देश्य सरल है. जैसे कि दिन की रोशनी का अधिकतम लाभ उठाना ताकि लोग शाम के समय काम, खरीदारी, और मनोरंजन के लिए ज्यादा समय निकाल सकें. हालांकि, शोध बताते हैं कि ऊर्जा की बचत कम है और घड़ी बदलने से नींद और दिनचर्या पर असर पड़ सकता है.

Sun Sets Before 6 PM in US: कैसे काम करता है

वसंत में (Spring forward) घड़ियों को एक घंटा आगे कर दिया जाता है. सूरज वही जगह पर उगता और डूबता है, लेकिन घड़ी के अनुसार शाम देर तक रोशनी रहती है और दूसरा पतझड़ में (Fall back) घड़ियों को एक घंटा पीछे किया जाता है. अब शाम जल्दी होने लगती है, और न्यूयॉर्कर्स को लगता है कि सूरज जल्दी डूब रहा है.

अक्टूबर के बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे

25 अक्टूबर के बाद हर दिन सूरज थोड़ी देर पहले डूबेगा. 21 दिसंबर, यानी विंटर सोल्स्टिस पर शहर में सिर्फ 9 घंटे 15 मिनट की रोशनी मिलेगी और सूरज शाम 4 बजकर 32 मिनट पर ही डूब जाएगा. पहले से जल्दी अंधेरा होना और ठंडी मौसम की वजह से लोग दिन को छोटा और रात को लंबा महसूस करेंगे. इसका असर मूड और ऊर्जा स्तर पर भी पड़ सकता है. कुछ लोगों को यह सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) के लक्षण की तरह महसूस हो सकता है.

Sun Sets Before 6 PM in US: सूरज फिर कब 6 बजे के बाद डूबेगा?

दिन धीरे-धीरे लंबा होना शुरू होगा, लेकिन न्यूयॉर्क में फिर से 6 बजे के बाद सूर्यास्त का आनंद 9 मार्च 2026 को, यानी अगले साल DST शुरू होने पर ही मिलेगा. तब तक शाम जल्दी अंधेरी होगी. इसलिए जरूरी है कि प्राकृतिक रोशनी का पूरा लाभ लें, धूप में टहलें, आउटडोर एक्टिविटीज का समय सुबह या दोपहर में निकालें, और दिनचर्या को नियमित बनाए रखें.

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ेंं:

US Green Card Lottery: अमेरिका की ग्रीन कार्ड लॉटरी भारतीयों के लिए बंद, जानें अब कौन-कौन से हैं विकल्प

हर ब्लड ग्रुप के मरीज को लग सकेगी एक ही ‘किडनी’, कनाडा और चीन के वैज्ञानिकों ने मेडिकल साइंस में दिखाया कमाल

दुनिया से 8 साल पीछे जी रहा है यह देश, 13 महीने का कैलेंडर, सितंबर में मनाता है न्यू ईयर, जानें वजह

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola