तारिक रहमान बने प्रधानमंत्री: बांग्लादेश में अब 'रहमान राज', 20 साल बाद बीएनपी की सत्ता में वापसी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Feb 2026 5:20 PM

विज्ञापन

तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, फोटो- पीटीआई

Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान को बंगभवन के बजाय जातीय संसद के साउथ प्लाजा में पद की शपथ दिलाई और ऐसा परंपरा से हटकर किया गया.

विज्ञापन

Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बन गए हैं. मंगलवार को उन्होंने पीएम पद की शपथ ली. बांग्लादेश ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति मुहम्मद सहाबुद्दीन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय संसद के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया. इससे पहले मंगलवार को ही बीएनपी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना था. बीते दिनों हुए चुनाव में रहमान की बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं थी, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनावों में 68 सीटें हासिल कीं.

20 साल बाद हुई बीएनपी की सत्ता में वापसी

प्रोथोम आलो की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएनपी की सत्ता में वापसी 13वें राष्ट्रीय संसद चुनाव में उनकी पूर्ण जीत के बाद हुई है, यह उपलब्धि पार्टी की 2001 से 2006 तक अंतिम बार सत्ता में रहने के बीस साल बाद हासिल की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार में सत्रह मंत्री और चौबीस राज्य मंत्री नए चेहरे हैं, जिन्होंने पहली बार पद ग्रहण किया है. तारिक रहमान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ के साथ ही अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद देश की बागडोर संभालने वाली अंतरिम सरकार के 18 महीने के शासन का अंत हो गया. यूनुस ने अगस्त 2024 में अंतरिम सरकार की बागडोर संभाली थी.

बीएनपी सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने उन्हें संसदीय दल का नेता चुना. इससे पहले सभी दलों के समस्त नव निर्वाचित सांसदों ने पद की शपथ ले ली है जिसके बाद संविधान सुधार परिषद को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया है. बांग्लादेश के चुनाव में विजयी हुई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों की ओर से संविधान सुधार परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने से इनकार करने के बाद दक्षिणपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नव निर्वाचित संसद सदस्यों ने शुरू में शपथ लेने से मना कर दिया था. मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन ने जातीय संसद भवन में सबसे पहले बीएनपी सांसदों को पद की शपथ दिलाई. इसके बाद जमात के सांसदों ने शपथ ली.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बीएनपी नेता तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अन्य अधिकारी भी रहे. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओम बिरला ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा. बिरला ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा ‘‘तारिक रहमान के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ढाका में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो हमारे दोनों देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा.” बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वह मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

भारी मतों से चुनाव जीती है बीएनपी

तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 12 फरवरी को हुए चुनाव में 49.97 प्रतिशत मत हासिल कर 209 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करते हुए सत्ता हासिल की है. चुनाव के परिणाम 13 फरवरी को घोषित किए गए. इस चुनाव में जमात-ए-इस्लामी ने 31.76 प्रतिशत वोट और 68 सीटें जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. वहीं नेशनल सिटीजन पार्टी ने छह सीटें और 3.05 प्रतिशत वोट हासिल किए.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola