St Martin Island : सेंट मार्टिन द्वीप अमेरिका को सौंप देंगे मुहम्मद यूनुस? जो बाइडेन से मुलाकात के क्या हैं मायने
Joe Biden meets Muhammad Yunus
St Martin Island : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के नेता मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की है. इसके बाद लोगों को पूर्व पीएम शेख हसीना की पुरानी बात याद आ रही है. जानें पूरा मामला
St Martin Island : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के नेता मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की. इसकी तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर देश की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने वाले विद्रोह के बाद समर्थन प्रदर्शित कर रहा है. 84 वर्षीय अर्थशास्त्री को अगस्त में देश का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था, जब छात्र नेतृत्व वाले खूनी आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटा दिया गया था. तब से हसीना देश छोड़कर भाग गई हैं और भारत में रह रहीं हैं.
व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि जो बाइडेन ने बांग्लादेश द्वारा अपने नए सुधार एजेंडे को लागू करने में अमेरिका के निरंतर समर्थन की पेशकश की. अमेरिका-बांग्लादेश संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं. बांग्लादेशी अधिकारियों की ओर से कहा गया कि मुहम्मद यूनुस ने जो बाइडेन को बताया कि किस प्रकार छात्रों ने पिछली सरकार के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई. बांग्लादेश के पुनर्निर्माण के लिए अपने लोगों ने जान गंवाई. उनकी अंतरिम सरकार को राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिकी मदद की आवश्यकता होगी.

सेंट मार्टिन द्वीप अमेरिका को देंगे मुहम्मद यूनुस
जो बाइडेन और मुहम्मद यूनुस की मुलाकात के बाद कई तरह के सवाल लोगों के जेहन में उठ रहे हैं और शेख हसीना की पुरानी बात याद आ रही है. उन्होंने कहा था कि मैं सत्ता में बनी रह सकती थी. ऐसा तब होता जब सेंट मार्टिन द्वीप की संप्रभुता अमेरिका के सामने रख देती. मेरे ऐसा करने के बाद अमेरिका को बंगाल की खाड़ी में अपना प्रभुत्व जमाने में मदद मिल जाती.
Read Also : Bangladesh Crisis: बस एक द्वीप के कारण बांग्लादेश में आया तूफान, अमेरिका पर शेख हसीना ने लगाया बड़ा आरोप

सेंट मार्टिन द्वीप क्यों चाहता है अमेरिका
शेख हसीना के दावे के बाद से बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्वी भाग में केवल तीन किमी वर्ग क्षेत्रफल में फैले सेंट मार्टिन द्वीप की चर्चा तेजी से होने लगी थी. दावे के अनुसार, अमेरिका इस द्वीप पर इसलिए कब्जा चाहता है ताकि हिंद महासागर में वह अपना प्रभुत्व स्थापित करने में कामयाब हो सके. हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की मौजूदगी बढ़ रही है जिसकी वजह से अमेरिका टेंशन में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










