शी जिनपिंग से खास अंदाज में मिले पीएम मोदी, कहा– सीमा पर तनातनी खत्म
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Aug 2025 10:38 AM
पीएम मोदी शी जिनपिंग की मुलाकात
PM Modi Xi Jinping Meeting Video : प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ रविवार को मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो में क्या है खास.
PM Modi Xi Jinping Meeting Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को द्विपक्षीय वार्ता की. मोदी सात साल के अंतराल के बाद शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. मोदी और शी चिनफिंग की मुलाकात का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों नेता बहुत ही गर्मजोशी से मिल रहे हैं. जब दोनों नेता मिले तो हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई. देखें ये खास वीडियो
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping in Tianjin, China.
— ANI (@ANI) August 31, 2025
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/BNRfDkDtCW
सीमा पर तनातनी खत्म : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में कहा कि पिछले साल कजान में हुई बातचीत बहुत सफल रही, जिससे भारत और चीन के रिश्तों को सकारात्मक दिशा मिली. उन्होंने बताया कि सीमा पर चल रही तनातनी खत्म होने के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है.
यह भी पढ़ें : PM Modi Speaks With Zelensky : जेलेंस्की ने पीएम मोदी को घुमाया फोन, जानें क्या हुई बात
#WATCH | Tianjin, China: During his bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping, Prime Minister Narendra Modi says, "Last year in Kazan, we had very fruitful discussions which gave a positive direction to our relations. After the disengagement on the border, an atmosphere… pic.twitter.com/IT9leLWI3j
— ANI (@ANI) August 31, 2025
सीधे विमान सेवाएं भी फिर से शुरू होगी : मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे विशेष प्रतिनिधियों ने सीमा प्रबंधन के लिए समझौता किया है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधे विमान सेवाएं भी फिर से शुरू की जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित हमारे सहयोग से जुड़े हैं और यह पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी खोलेगा.
#WATCH | Tianjin, China: During his bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping, Prime Minister Narendra Modi says, "An agreement has been reached between our Special Representatives regarding border management. Kailash Mansarovar Yatra has been resumed. Direct flights… pic.twitter.com/ctxwPLlWXr
— ANI (@ANI) August 31, 2025
मोदी ने कहा कि भारत और चीन अपने रिश्तों को आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
#WATCH | Tianjin, China: During his bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping, Prime Minister Narendra Modi says, "I congratulate you on China's successful chairmanship of the SCO. I thank you for the invitation to visit China and for our meeting today."
— ANI (@ANI) August 31, 2025
(Source:… pic.twitter.com/KGFc8Curi6
SCO की सफल अध्यक्षता के लिए चीन को बधाई : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में कहा, “मैं आपको SCO की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई देता हूं. मैं चीन आने के निमंत्रण और आज की हमारी बैठक के लिए आपका धन्यवाद करता हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










