PM Modi Speaks With Zelensky : जेलेंस्की ने पीएम मोदी को घुमाया फोन, जानें क्या हुई बात
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Aug 2025 6:34 AM
जेलेंस्की ने नरेंद्र मोदी को फोन किया.
PM Modi Speaks With Zelensky : यह दूसरी बार है जब जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया. फोन इसलिए किया ताकि यूक्रेन की स्थिति और फरवरी 2022 में रूस के हमले से शुरू हुए युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की जा सके.
PM Modi Speaks With Zelensky : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया. दोनों नेताओं के बीच विस्तार में बात हुई. जेलेंस्की ने कॉल इसलिए किया, ताकि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की जा सके. यह बातचीत भारतीय प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चीन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाली मुलाकात से दो दिन पहले हुई.
Thank President Zelenskyy for his phone call today. We exchanged views on the ongoing conflict, its humanitarian aspect, and efforts to restore peace and stability. India extends full support to all efforts in this direction. @ZelenskyyUa
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर हुई बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, “आज के फोन कॉल के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की का धन्यवाद. हमने चल रहे संघर्ष, उसके मानवीय पहलू और शांति व स्थिरता बहाल करने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. भारत इस दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का पूरा समर्थन करता है.”
वास्तविक शांति स्थापित करने के संबंध में हुई बात : जेलेंस्की
जेलेंस्की ने एक अलग सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ हुई अपनी हालिया बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण बातचीत थी, जिसमें वास्तविक शांति स्थापित करने के कदम पर चर्चा हुई. यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक के लिए अपनी तैयारियों की फिर से पुष्टि की है.”
यह भी पढ़ें : Putin Zelensky Meeting : आमने–सामने होंगे जेलेंस्की और पुतिन, ट्रंप ने किया बड़ा एलान
दूसरी बार जेलेंस्की ने मोदी को फोन किया
यह दूसरी बार है जब जेलेंस्की ने मोदी को फोन किया, ताकि यूक्रेन की स्थिति और फरवरी 2022 में रूस के हमले से शुरू हुए युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की जा सके. इससे पहले, जेलेंस्की ने 11 अगस्त को मोदी से बात की थी, जो कि पुतिन द्वारा यूक्रेन की स्थिति पर मोदी से हुई बातचीत के तीन दिन बाद हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










