Nuclear Attack : इजराइल का खौफ है पाकिस्तान के दिल में!
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Jun 2025 1:24 PM
Pak will nuke Israel
Nuclear Attack : ईरान और इजराइल के बीच जंग तेज हो गई है और दोनों देशों के बीच भारी हमले जारी हैं. इसी बीच परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका बढ़ी है. ईरान की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान जरूरत पड़ने पर इजराइल पर परमाणु हमला कर सकता है. जानें इसपर पाकिस्तान ने क्या कहा?
Nuclear Attack : ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि अगर इजराइल ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो पाकिस्तान उस पर परमाणु हमला करेगा. इस बयान का इस्लामाबाद ने तुरंत खंडन किया. आईआरजीसी कमांडर और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य जनरल मोहसेन रेजाई ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर कहा, “पाकिस्तान ने हमें बताया है कि अगर इजराइल ईरान पर परमाणु बम का इस्तेमाल करता है, तो पाकिस्तान भी इजराइल पर परमाणु बम से हमला करेगा.” यह टिप्पणी मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच आई है.
पाकिस्तान ने किया मुस्लिम एकता का आह्वान
जनरल मोहसेन रेजाई की टिप्पणी के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आई. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने ऐसी कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है. हालांकि इस्लामाबाद ने परमाणु बम की किसी भी बात को खारिज कर दिया है, लेकिन उसने इजरायल के साथ व्यापक टकराव में ईरान के लिए खुला समर्थन व्यक्त किया है. तेहरान पर हमले के बाद, पाकिस्तान ने ईरान के साथ खड़े होने की बात कही थी. पाक ने यहूदी देश इजराइल के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान किया था.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल को लेकर क्या कहा?
14 जून को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में कहा कि मुस्लिम देशों को इजराइल के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, अन्यथा उन्हें ईरान और फिलिस्तीन जैसा ही हश्र झेलना पड़ेगा. तुर्किये टुडे ने खबर प्रकाशित करते हुए कहा, “इजराइल ने ईरान, यमन और फिलिस्तीन को निशाना बनाया है. यदि मुस्लिम राष्ट्र अब एकजुट नहीं हुए, तो सभी को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा.” पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले मुस्लिम देशों से भी संबंध तोड़ने का आग्रह किया. उसने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) से यहूदी राष्ट्र के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाने के लिए बैठक बुलाने का आह्वान किया.
यह भी पढ़ें : Nuclear Attack : तो पाकिस्तान गिरा देगा इजराइल पर परमाणु बम!
इजराइल परमाणु अस्पष्टता की नीति का पालन करता है, यह पुष्टि करने या अस्वीकार करने से इनकार करता है कि उसके पास परमाणु हथियार हैं या नहीं. दूसरी ओर, ईरान आधिकारिक तौर पर कहता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










