Pakistan Close Airspace: भारत के एक्शन से सहमा पाकिस्तान, लाहौर-कराची एयरस्पेस एक महीने के लिए बंद

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 May 2025 6:27 PM

विज्ञापन

Pakistan Close Airspace, AI Symbolic Image

Pakistan Close Airspace: पाक‍िस्‍तान को इन दिनों भार का खौफ सता रहा है. पाकिस्तान को डर लग रहा है कि कही भारत हमला न कर दे. इसके लिए वो देश के अंतर तमाम सुरक्षत्मक कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान ने अपने कराची और लाहौर एयरस्‍पेस को एक महीने के ल‍िए बंद कर द‍िया है.

विज्ञापन

Pakistan Close Airspace: पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं के कारण मई महीने में कराची और लाहौर वायु क्षेत्र को रोजाना सीमित समय के लिए बंद करने की घोषणा की है. विमानन अधिकारियों की यह घोषणा ऐसे समय में हई है जब भार के साथ पाकिस्तान का तनाव चरम पर है. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान को इस बात का भी डर सता रहा है कि भारत जवाबी कार्रवाई कर सकता है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून समाचार पत्र ने एक आधिकारिक नोटिस के हवाले से खबर दी है. एक मई से 31 मई के बीच स्थानीय समय अनुसार हर दिन 4 बजे से सुबह 8 बजे बजे तक बंद रहेगा. इसका मकसद है कि अगर कोई फाइटर प्लेन इसके ऊपर से गुजरेगा को उसे मार गिराया जाए.

पाकिस्तान को सता रहा है डर

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को डर सता रहा है कि इस बार भारत कड़ा एक्शन ले सकता है. ऐसे में भारतीय फाइटर प्लेन कहीं पाकिस्तान में आकर बमबारी न कर दें, इस डर के कारण पाकिस्तान पाकिस्‍तानी सेना सारा फोकस अपने शहरों को बचाने पर कर रही है. इस कारण से पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस खाली कर दिया है ताकि विपरीत परिस्थिति में वो खुद का बचाव कर सके. हालांकि नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि एयरस्पेस बंद होने से कमर्शियल उड़ानों के संचालन में कोई खास बाधा नहीं आएगी, क्योंकि नो एयरस्पेस के दौरान विमानों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.

पाकिस्तान के लिए लाहौर-कराची का खास

सामरिक दृष्टिकोण से लाहौर और कराची पाकिस्तान के लिए बेहद खास हैं. इसका कारण ये दोनों शहर भारत से सबसे नजदीक पड़ने वाले इलाके हैं. इनकी दूरी भारतीय सीमा से काफी कम है. पाकिस्तान को डर है कि अगर हमले की सूरत होगी तो भारत सबसे यहीं पर अटैक करेगा. लाहौर भी पाकिस्तान के लिए काफी अहम रखता है. यह  पंजाब प्रांत की राजधानी है. पाकिस्तानी आर्मी की सबसे बड़ी छावनी और कैंप मौजूद है. लाहौर से पाकिस्तान को सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिलता है. कराची में पाकिस्तान के बड़े बंदरगाह भी है.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने किया रुख कड़ा

पहलगाम हमले के बाद भारत ने अपना रुख काफी कड़ा कर दिया है. गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि आतंकियों को  चुन-चुन कर मारेंगे. इसके अलावा भारत ने कई और कड़े कदम उठाए हैं. भारत सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है. पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर निकाला गया. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए नो एयरस्पेस की घोषणा कर दी है. यानी पाकिस्तानी प्लेन भारतीय सीमा में उड़ान नहीं भर सकेंगे.  

Also Read: पाकिस्तान को एक और चोट, भारत ने बंद किया हवाई क्षेत्र, नहीं उड़ पाएगी कोई भी फ्लाइट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola