पाकिस्तान को एक और चोट, भारत ने बंद किया हवाई क्षेत्र, नहीं उड़ पाएगी कोई भी फ्लाइट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 May 2025 12:15 AM
India Big Action Against Pakistan | AI Image
India Big Action Against Pakistan: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी एयरलाइन्स के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है. भारत की ओर से एक नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया है, जिसके तहत पाकिस्तानी एयरलाइन्स के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है. पिछले सप्ताह पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइन्स के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी थी.
India Big Action Against Pakistan: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है. भारत ने एयर मिशन को नोटिस (NOTAM) जारी किया है और पाकिस्तान में पंजीकृत, संचालित या लीज पर लिए गए विमानों, एयरलाइनों और सैन्य उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बुधवार देर रात यह फैसला किया है. 30 अप्रैल से लेकर 23 मई तक पाकिस्तान की सभी कमर्शियल और आर्मी फ्लाइट्स पर रोक लगाई है.पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है.
पाकिस्तान को होगा भारी भरकम नुकसान
भारत के इस कदम से पाकिस्तान को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा. इससे पहले चीन , म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया जाने के लिए पाकिस्तान के विमान भारत के क्षेत्र से होकर गुजरते थे, लेकिन अब एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद उसकी विमानों को लंबी दूरी काफी लंबी हो जाएगी. इस कदम से कंगाल पाकिस्तान को और ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा.
पहले पाकिस्तान बंद कर दिया था एयर स्पेस
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत की फ्लाइट्स के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. इसके बाद भारत को यह कदम उठाना पड़ा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को आधिकारिक रूप से अपने हवाई क्षेत्र को पाकिस्तान के विमानों के लिए प्रतिबंधित कर दिया. दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा करने के लिए अब पाकिस्तान के विमानों को काफी लंबा रूट तय करना पड़ेगा.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का कठोर एक्शन
22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है. कठोर एक्शन के तहत भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया. पाकिस्तानियों का वीजा कैंसिल कर दिया गया. इसी कड़ी में एक और सख्त कदम उठाते हुए भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










