7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- 'जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे'

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी (फोटो—एक्स)

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की शानदार बढ़त दर्ज की है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक 'बहुत बड़ी उपलब्धि' बताया है. यह आंकड़ा कई वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है.

विज्ञापन

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच 7.8% की बढ़त दर्ज की है. 31 अगस्त को जारी इस आंकड़े के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया में कई तरह की मुश्किलों के बीच भारत ने यह रफ्तार बनाए रखी है.

विज्ञापन

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहली तिमाही में 7.8% की GDP बढ़त एक "बहुत बड़ी उपलब्धि" है. उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, सामान पहुंचाने में आ रही दिक्कतों और दुनिया में चल रही अनिश्चितता के बावजूद भारत ने अच्छी आर्थिक बढ़त दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: 31 अगस्त तक नहीं करा पाए LPG का KYC, डेडलाइन निकल गई तो अब क्या होगा असर?

PM मोदी ने क्या कहा?

PM मोदी ने कहा कि भारत की इस बढ़त के पीछे देश के लोगों की मेहनत और ताकत है. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि "निराशावादी फिर गलत साबित हुए और भारत फिर आगे बढ़ा." PM का यह बयान उन लोगों पर निशाना माना जा रहा है जो भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जता रहे थे.

ये भी पढ़ें: Nepal Flash Floods: एक ही घर से 23 शव बरामद, अब तक 962 शव मिले, 4,000 लोग अब भी लापता

आत्मनिर्भर और स्वेदेशी पर दिया जोर

PM मोदी ने कहा कि यदि घूमने-फिरने के लिए विदेश जाते हैं, तो नहीं जाना चाहिए. यदि शादी करने के लिए विदेश जाते हैं, तो भी नहीं जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. उन्होंने कहा कि जितना हम स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे, तो जब आजादी के 100 साल होंगे, हम अपने युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंप पाएंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola