उत्तर कोरिया का दावा, अमेरिका से लड़ने के लिए 8 लाख लोग सेना में शामिल होने के लिए तैयार
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका- दक्षिण कोरिया के चल रहे सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने अपनी ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ( आईसीबीएम ) लॉन्च की, जिसके बाद यह दावा किया गया.
उत्तर कोरिया ने दावा किया कि करीब 8 लाख लोगों ने अमेरिका के खिलाफ लड़ने के लिए राष्ट्र की सेना में स्वेच्छा से शामिल होना चाहते हैं. उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार रोडोंग सिनमुन अखबार ने बताया कि अकेले लगभग 800,000 छात्रों और श्रमिकों ने अमेरिका का मुकाबला करने के लिए सेना में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है.
अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल का परीक्षण
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका- दक्षिण कोरिया के चल रहे सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने अपनी ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ( आईसीबीएम ) लॉन्च की, जिसके बाद यह दावा किया गया. उत्तर कोरिया ने कहा कि उसके हालिया अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) प्रक्षेपण का मकसद दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यासों के खिलाफ कड़ी चेतावनी देना था.
23 मार्च तक चलेगा अमेरिका और दक्षिण कोरिया को संयुक्त सैन्य अभ्यास
आईसीबीएम प्रक्षेपण करीब एक हफ्ते में उत्तर कोरिया द्वारा किया गया चौथा परीक्षण था, जिसे उसके द्वारा अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास की जवाबी प्रतिक्रिया माना जा रहा है. दोनों सेनाओं ने सोमवार को संयुक्त अभ्यास शुरू किया था, जो 23 मार्च तक चलेगा.
About 800,000 people willing to join military to fight US: North Korea claims
Read @ANI Story | https://t.co/3lLzaSy4cO#NorthKorea #US #SouthKorea pic.twitter.com/IhgbcdUnjO
— ANI Digital (@ani_digital) March 19, 2023
किम ने पलटवार के लिए परमाणु हथियार को तैयार रखने का दिया आदेश
केसीएनए के मुताबिक, किम ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु मिसाइल बलों के लिए कड़े आक्रामक उपायों के साथ प्रतिद्वंद्वियों पर पलटवार करने को तैयार रहना जरूरी है और उन्हें यह एहसास कराना चाहिए कि उनकी लगातार व विस्तारित सैन्य कार्रवाई उनके लिए एक अपरिवर्तनीय, गंभीर खतरा ला सकती है.
अमेरिका और दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास को बताया रक्षात्मक
उत्तर कोरिया अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों को लगातार संभावित आक्रमण का पूर्वाभ्यास बताता आया है, जबकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को रक्षात्मक उपायों को बढ़ाने की कवायद बताते आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










