Jihadi terror in UK: भारत पाकिस्तान मैच के बाद मंदिर में तोड़ फोड़, दो समुदाय आमने-सामने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Sep 2022 12:52 PM
Jihadi terror in UK: जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार नाराज होकर एक समुदाय की भीड़ ने हिंदुओं को बंधक बनाने का प्रयास किया. उन्होंने बच्चों को भी नहीं छोड़ा.
Jihadi terror in UK: इंग्लैंड के लिस्टर शहर से जो खबर आ रही है उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. जानकारी के अनुसार यहां हिंदू मंदिर में तोड़ फोड़ की गयी है और भगवा झंडे को क्षति पहुंचाया गया है. खबरों की मानें तो ऐसा एक समुदाय के लोगों के द्वारा किया गया. विवाद क्रिकेट मैच के बाद शुरू हुआ था जिसने हिंसा का रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि मामले में जब पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उनके साथ भी बुरा व्यवहार किया गया.
आइए अब आपको पूरी बात बताते हैं. दरअसल विवाद 28 अगस्त से चल रहा है, जब एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैंच खेला गया. इस मैंच में भारत ने पाकिस्तान को परास्त कर दिया था. भारत की जीत और पाकिस्तान की हार से कट्टरपंथी नाराज चल रहे थे. यही वो दिन था, जब दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हुआ.
जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार नाराज होकर एक समुदाय की भीड़ ने हिंदुओं को बंधक बनाने का प्रयास किया. उन्होंने बच्चों को भी नहीं छोड़ा. हिंदुओं की प्रोपर्टीज को नुकसान पहुंचाया गया और कारों में तोड़ फोड़ की गयी. इस तोड़ फोड़ से हिंदुओं में नाराजगी है और वे उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं. पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार शनिवार की शाम से विवाद शुरू हुआ.
Our response to disorder in East Leicester pic.twitter.com/1alu5Q95er
— Leicestershire Police (@leicspolice) September 18, 2022
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष शनिवार और रविवार तड़के एक-दूसरे के आमने-सामने आ गये और हंगामा करने लगे. सड़कों पर प्रदर्शन किया जाने लगा. दो पक्षों में छिड़ी झड़प को रोकने के लिए जब ब्रिटेन की पुलिस ने दखल दिया, तो प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और कांच की बोतलें फेंकीं. खबरों की मानें तो, कट्टरपंथियों ने मंदिर पर भी हमला बोला और उसपर लगे भगवा झंडे को उखाड़ फेंका.
मंदिर पर हमले की घटना पर लीस्टर पुलिस ने कहा है कि हम ऐसी घटनाओं को सहन नहीं करेंगे. अबतक मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. दो लोगों को हिंसा वाले स्थल से पुलिस ने पकडा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










