Israel vs Iran: इजराइल के जाल में फंसता चला गया ईरान! मोसाद ने बनाया जबरदस्त प्लान

Updated:
विज्ञापन
Israeli security forces

Israeli security forces

Israel vs Iran: इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरान में इतनी गहरी घुसपैठ कर ली थी कि उसके इशारे पर टॉप कमांडर मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए. इसके बाद इजराइल ने उन पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

Israel vs Iran: इजराइल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला कर एक बार फिर अपनी खुफिया एजेंसी मोसाद की ताकत साबित कर दी है. इस हमले को ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ नाम दिया गया है, जिसकी तैयारी कई सालों से चल रही थी. मोसाद ने ईरान में एक घातक सीक्रेट नेटवर्क तैयार किया था, जिसकी मदद से ईरानी कमांडरों को एक ही जगह मीटिंग के लिए इकट्ठा कराया गया. इससे उन्हें टारगेट करना आसान हो गया. मोसाद के एजेंट ईरानी सेना में भी घुसपैठ कर चुके थे और उन्होंने शीर्ष सैन्य अधिकारियों तक पहुंच बना ली थी.

इजराइल के ड्रोन पहुंच चुके थे ईरान

इजराइल ने पहले ही तय कर लिया था कि यह हमला बेहद घातक करना है. उसने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को टारगेट केिया. इजरायली रक्षा सूत्रों के अनुसार, पहले ही विस्फोटक ड्रोन ईरान में पहुंचा दिए गए थे और गुप्त ठिकानों पर एक ड्रोन बेस भी तैयार किया जा चुका था. मोसाद के एजेंटों ने हथियारों को केंद्रीय ईरान तक पहुंचा दिया, जबकि ईरान को इस पूरी तैयारी की भनक तक नहीं लगी. इससे पहले भी इजराइल खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम दे चुका है.

तीन चरणों में हुआ हमला

इजराइल ने ईरान पर तीन चरणों में हमला किया और ईरान को चौंका दिया. पहले चरण में ईरान के डिफेंस और वेपनरी सिस्टम को टारगेट बनाया गया. दूसरे चरण में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया गया. वहीं तीसरे चरण में सरफेस टू सरफेस मिसाइल लॉन्चर पर हमला हुआ. इस पूरे ऑपरेशन में इजराइल ने अनमैन्ड एरियल व्हीकल यानी ड्रोन का इस्तेमाल कर रणनीतिक रूप से ईरान की क्षमताओं को कमजोर किया. इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट और यूरेनियम एनरिचमेंट फैसिलिटी को भी निशाना बनाया.

ईरानी कमांडर्स को इकट्ठा करने का किया गया प्लान तैयार

इजराइल के हमले में ईरान के रेवोलूशनरी गार्ड प्रमुख जनरल हुसैनी सलामी, आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी, इमर्जेंसी कमांड हेड गुलाम अली राशिद और एयरफोर्स चीफ आमिर अली हाजीजेदह की जान चली गई. एक इजराइली अधिकारी ने फॉक्स न्यूज से बात की. उन्होंने बताया कि यह हमला पहले से ही सुनियोजित था. ईरानी कमांडरों को एक मीटिंग के लिए एक जगह इकट्ठा करना इस प्लान का हिस्सा था. मोसाद ने ईरानी सेना के शीर्ष अधिकारियों को प्रभावित करना शुरू कर दिया था और उसे पहले ही पता चल गया था कि कमांडर एक जगह जरूर जुटेंगे, जिससे उन्हें टारगेट करना आसान हो गया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola