Iran Protest: ईरान को अमेरिका की बड़ी चेतावनी, कहा- प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा हुई तो करेंगे कार्रवाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jan 2026 7:46 PM
अमेरिका ने दी ईरान को बड़ी चेतावनी
Iran Protest: अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है. अमेरिका ने कहा है कि अगर प्रदर्शनकारियों पर हिंसा की जाती है तो अमेरिका कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है. ईरान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक कठिनाइयों से परेशान होकर लोग सड़कों पर उतर गए हैं. गुस्साए लोग खामेनेई सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं.
Iran Protest: ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन में अमेरिका शामिल हो सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को साफ कर दिया है कि अगर ईरानी सरकार की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की जाती है तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाता है और उन्हें बेरहमी से मारता है, जो कि उनकी आदत है, तो अमेरिका उनकी मदद के लिए आएगा. हम पूरी तरह तैयार हैं.
ईरान में करीब एक सप्ताह से जारी है आंदोलन
ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ सत्ता बदलाव के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग सड़कों पर उतरकर खामेनेई सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक लोग बढ़ती कीमतों और आर्थिक कठिनाइयों से परेशान होकर सरकार के खिलाफ हो गए हैं. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प भी हुई हैं. फार्स न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के दक्षिण-पश्चिमी चहारमहल और बख्तियारी प्रांत के लोरदेगान काउंटी में दर्जनों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं. इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि मरने वाले प्रदर्शनकारी थे या सुरक्षाबल के जवान.
कई लोगों को हिरासत में लिया गया
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज के हवाले से बताया कि प्रदर्शनों के दौरान 20 लोगों को हिरासत में लिया गया. फार्स न्यूज़ के मुताबिक तेहरान के पश्चिम में स्थित मलार्ड काउंटी में अधिकारियों ने सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. बीते एक सप्ताह से जारी आंदोलन में कई शहरों में दुकानदारों, बाजार व्यापारियों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय मुद्रा के ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर गिरने के बाद आर्थिक कठिनाइयों को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए.
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जारी है सुरक्षाबलों की कार्रवाई
ईरान की सड़कों पर प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबल के जवान आमने सामने हैं. प्रदर्शन को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है. @IranProtestsCom की ओर से जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी उग्र आंदोलन कर रहे हैं. उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से फायरिंग की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










