भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी बरकरार, जोखिम के बावजूद रूस में सैन्य परेड की तैयारी

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है. ऐसे में भारत में बृहस्पतिवार को एक बार फिर संक्रमण के मामलों में जबरदस्त उछाल देखा गया जबकि रूस में भी लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील देने के कारण संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को आठ हजार 371 नए मामले सामने आये जिससे देश में वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन लाख 79 हजार पर पहुंच गई.

विज्ञापन

मॉस्को : पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है. ऐसे में भारत में बृहस्पतिवार को एक बार फिर संक्रमण के मामलों में जबरदस्त उछाल देखा गया जबकि रूस में भी लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील देने के कारण संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को आठ हजार 371 नए मामले सामने आये जिससे देश में वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन लाख 79 हजार पर पहुंच गई.

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में रूस अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर है. रूस की राजधानी मास्को में मार्च से ही लॉकडाउन में छूट दी गयी है और वहां गैर खाद्य स्टोरों, ड्राइ क्लीनर्स और मरम्मत की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी थी. देश के कुल संक्रमितों में से आधे मामले राजधानी में हैं.

शहर के महापौर ने भी घोषणा की कि लोगों को कुछ प्रतिबंधों के साथ सुबह में पार्क में जाने तथा खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति दी गयी है. इस सप्ताह की शुरुआत में रूस के राष्ट्रपति व्लादामीर पुतिन ने घोषणा की थी कि रूस 24 जून को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की हार को लेकर मनायी जाने वाली सैन्य परेड का आयोजन करेगा जबकि वायरस के मामलों के मद्देनजर पहले इसे स्थगित करने की योजना थी.

अमेरिका में एक तिहाई लोगों की मौत दुनिया की वित्तीय राजधानी माने जाने वाले न्यूयॉर्क, उसके नजदीकी इलाके न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में हुई हैं. अमेरिका में लास वेगास के जुआघर और वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड को भी दोबारा खोले जाने की योजना बनायी जा रही है. इस बीच, भारत में पिछले 24 घंटे में 194 और लोगों की मौत हो जाने से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,531 हो गई और संक्रमण के 6,566 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,58,333 हो गई.

यह उछाल ऐसे में देखे जा रहा है, जब आने वाले रविवार को लगभग दो महीने से लागू देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्त होने वाला है. ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार नए दिशा-निर्देश के साथ लॉकडाउन को विस्तार दे सकती है.

दक्षिण कोरिया में पिछले 50 दिन में बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. नए मामले चिंता का विषय है क्योंकि इससे देश के कठिन प्रयासों पर पानी फिर सकता है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि संक्रमण के उभरते मामलों का पता लगाना मुश्किल है और सामाजिक दूरी समेत अन्य तरह के कदम उठाए जाने की जरूरत है.

इसी तरह, चीन में बृहस्पतिवार को केवल दो मामले सामने आए जो विदेश से आए लोग हैं. न्यूजीलैंड में पिछले छह दिन से कोई संक्रमित सामने नहीं आया है और अब वहां कोविड-19 के केवल आठ मरीज का इलाज चल रहा है. जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे विश्व में अब तक 57 लाख से अधिक लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं जबकि 355,000 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola