बड़ी खबर: भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए फिर से शुरू की वीजा सेवा, इन लोगों को मिलेगी यह सुविधा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Oct 2023 8:53 PM

विज्ञापन

भारत ने कनाडा में कुछ श्रेणियों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू की है. जिन श्रेणियों के लिए भारत ने वीजा शुरू किया है उनमें प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा शामिल हैं. भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थाई तौर पर वीजा देने पर पहले रोक लगाई गई थी.

विज्ञापन

India Canada Row: भारत ने कनाडा में कुछ श्रेणियों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू की है. जिन श्रेणियों के लिए भारत ने वीजा शुरू किया है उनमें प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा शामिल हैं. कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि भारत प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा सेवा फिर से शुरू कर रहा है. बता दें, खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर दोनों देशों में छिड़े विवाद के बीच भारत ने यह फैसला किया है.

भारत कनाडा विवाद

कनाडा  के ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग  अपने ट्वीट में कहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थाई तौर पर वीजा देने पर पहले रोक लगाई गई थी. उच्चायोग ने कहा कि अब सुरक्षा स्थिति का रिव्यू पूरा करने के बाद वीजा सर्विस दोबारा से शुरू की गई है. बता दें फिर से वीजा सेवा कल यानी गुरुवार से लागू हो जाएगा.  

कैसे छिड़ा भारत और कनाडा का विवाद
दरअसल खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की जून में हत्या कर दी गई था. इस घटना के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता की बात कही थी. पीएम ट्रूडो के इन आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक विवाद पैदा हो गया. हालांकि भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका और प्रेरित कहकर खारिज कर दिया था. वहीं, ओटावा के एक भारतीय अधिकारी को कनाडा से निष्कासित करने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को भारत ने अपने यहां से निष्कासित कर दिया .

भारत ने दिखाई सख्ती

इसके बाद मामले ने और तूल तब पकड़ लिया जब भारत ने कनाडा को नई दिल्ली में काम कर रहे अपने राजनयिकों की संख्या घटाने के लिए 10 अक्टूबर की समय सीमा दे दी. भारत का कहना था कि कनाडा को संख्या में समानता हासिल करने के लिए देश में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करनी चाहिए.  इसके साथ ही भारत ने यह भी कहा था कि  कनाडा के कुछ राजनयिक नई दिल्ली के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने में शामिल हैं. भारत की सख्ती के बाद कनाडा ने भारत से अपने ज्यादातर राजनयिकों को सिंगापुर और मलेशिया भेज दिया था.

Also Read: MP Election 2023: डॉक्टर और इंजीनियर में छिडी सियासी जंग, रोचक होगा मनावर सीट का मुकाबला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola