संयुक्त अरब अमीरात : ''सर्वाधिक मूर्ख'' भारतीय को मृत्युदंड की सजा

Published at :01 Feb 2014 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात : ''सर्वाधिक मूर्ख'' भारतीय को मृत्युदंड की सजा

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक अदालत ने नौकरानी की हत्या के आरोप में एक भारतीय व्यक्ति (40) को मृत्युदंड की सजा सुनाई. व्यक्ति के वकील ने उसे सर्वाधिक मूर्ख व्यक्ति करार दिया. तीन साल पूर्व यह व्यक्ति यूएई सरकार के एक अधिकारी के यहां खानसामे का कार्य करता था. व्यक्ति का नौकरानी […]

विज्ञापन

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक अदालत ने नौकरानी की हत्या के आरोप में एक भारतीय व्यक्ति (40) को मृत्युदंड की सजा सुनाई. व्यक्ति के वकील ने उसे सर्वाधिक मूर्ख व्यक्ति करार दिया. तीन साल पूर्व यह व्यक्ति यूएई सरकार के एक अधिकारी के यहां खानसामे का कार्य करता था. व्यक्ति का नौकरानी के साथ संबंध था और जब नौकरानी ने उसे खुद के गर्भवती होने की सूचना दी तब उसने नौकरानी की पीटकर हत्या कर दी. नौकरानी ने उसे बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी भी दी थी.

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक व्यक्ति ने और नौकरानी के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं थे लेकिन फिर भी उसने नौकरानी के दावे पर विश्वास कर लिया. यह व्यक्ति नौकरानी के कार्यस्थल अबुधाबी के निकट एक बंगले में रहता था. इन दोनों की ही मुलाकात कचरा फेंकने के दौरान हुई थी. कुछ दिनों बाद जब खानसामा छत पर काम कर रहा था तब नौकरानी ने उसे देखा और उसने उसे अपने मालिक के घर पर बुलाया. नौकरानी का मालिक तब छुट्टियों पर गया था.

बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि व्यक्ति ने नौकरानी के साथ रोमांटिक पल बिताए, हालांकि इस दौरान वह गले लगाने से आगे नहीं बढ़ पाया. एक सप्ताह बाद ही वह उससे दोबारा मिला, तब नौकरानी ने उसे गर्भवती होने की सूचना दी और उसे बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी भी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola