इस्राइली जेट ने गाजा पर हमले किए

गाजा सिटी : फलस्तीनी इलाके से एक राकेट दागे जाने के कुछ ही घंटों बाद इस्राइली लडाकू जेटों ने हमास शासित गाजा पट्टी पर हमले किए.फलस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस्राइली जेट ने हमास की सशस्त्र शाखा एज्जेदिन अल कस्साम ब्रिगेड के बैत लहिया में दो प्रशिक्षण स्थलों पर हमले किए. सूत्रों ने बताया […]
गाजा सिटी : फलस्तीनी इलाके से एक राकेट दागे जाने के कुछ ही घंटों बाद इस्राइली लडाकू जेटों ने हमास शासित गाजा पट्टी पर हमले किए.फलस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस्राइली जेट ने हमास की सशस्त्र शाखा एज्जेदिन अल कस्साम ब्रिगेड के बैत लहिया में दो प्रशिक्षण स्थलों पर हमले किए.
सूत्रों ने बताया कि रफा के निकट दो अन्य हमलों में दो फलस्तीनी घायल हुए.इससे पहले, गाजा से दागा गया एक राकेट दक्षिण इस्राइल के एक खुले इलाके में गिरा था जिससे जान-माल की किसी तरह का भी कोई नुकसान नहीं हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










