मुशर्रफ के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के मुकदमे की सुनवाई टली

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ की मेडिकल रिपोर्ट पर अभियोजन पक्ष की आपत्तियों का अध्ययन करने के लिए उनके वकीलों द्वारा अदालत से समय मांगे जाने के बाद पूर्व सैन्य शासक के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के मुकदमे की सुनवाई आज एक दिन के लिए स्थगित कर दी गयी. मुशर्रफ के वकील अनवर मंसूर […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ की मेडिकल रिपोर्ट पर अभियोजन पक्ष की आपत्तियों का अध्ययन करने के लिए उनके वकीलों द्वारा अदालत से समय मांगे जाने के बाद पूर्व सैन्य शासक के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के मुकदमे की सुनवाई आज एक दिन के लिए स्थगित कर दी गयी. मुशर्रफ के वकील अनवर मंसूर ने कहा कि उन्होंने अभी अभियोजक अकरम शेख द्वारा 70 वर्षीय मुशर्रफ की मेडिकल रिपोर्ट को लेकर जतायी गयी आपत्तियों का अध्ययन नहीं किया है. यह मेडिकल रिपोर्ट आर्म्ड फोर्सेज इंस्टीट्यूट आफ दी कार्डियोलोजी द्वारा तैयार की गयी थी. मंसूर ने कहा कि उन्हें इस रिपोर्ट पर बहस के लिए तैयारी का समय चाहिए.
मंसूर ने इसलिए भी मुशर्रफ के खिलाफ सुनवाई कर रही विशेष अदालत से और समय मांगा क्योंकि उनके वकीलों की टीम सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका की सुनवाई के सिलसिले में व्यस्त है. पूर्व राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2007 में लगाए गए आपातकाल के संबंध में दिए गए फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका दाखिल कर रखी है. उन्होंने कहा कि कानूनी टीम के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में हाजिर होना जरुरी था और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा समीक्षा याचिका पर फैसला दिए जाने तक राष्ट्रद्रोह मामले की सुनवाई स्थगित किए जाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










