इमरान खान की कल होगी अस्पताल से छुट्टी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM

विज्ञापन

लाहौर : पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान रीढ़ की हड्डी के फ्रेक्चर से तेजी से उबर रहे हैं और उम्मीद है कि कल अस्पताल से उनकी छुट्टी हो जायेगी. पार्टी के अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. पाकिस्तानी पार्टी तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान चुनावी अभियान की बैठक के दौरान हुई घटना में घायल […]

विज्ञापन

लाहौर : पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान रीढ़ की हड्डी के फ्रेक्चर से तेजी से उबर रहे हैं और उम्मीद है कि कल अस्पताल से उनकी छुट्टी हो जायेगी.

पार्टी के अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. पाकिस्तानी पार्टी तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान चुनावी अभियान की बैठक के दौरान हुई घटना में घायल हो गये थे. शौकत खानम अस्पताल के डाक्टरों ने यहां कहा कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान सुबह रीढ़ की हड्डी के लिये बनाये ‘ब्रेस’ की मदद से 300 मीटर तक पैदल चले.

डाक्टरों ने कहा कि इस ‘ब्रेस’ से इमरान सीधे खड़े हो पा रहे थे. पैदल चलते हुए उन्हें दर्द नहीं हो रहा था. अस्पताल के प्रशासकों ने कहा कि कल दोपहर तक उनकी अस्पताल से छुट्टी जो जायेगी, हालांकि उनकी नियमित फिजियोथेरेपी चलती रहेगी. उन्हें चार से छह हफ्ते तक ‘ब्रेस’ पहनना पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola