अमेरिका में भीषण तूफान,91 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM
वाशिंगटन : अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में भीषण तूफान से सात बच्चों सहित 91लोगों की मौत हो गई है. ओकलाहोमा शहर के चिकित्सा परीक्षक ने कहा कि 320 किलोमीटर की रफ्तार से कल क्षेत्र में आए तूफान से बच्चों सहित 91 लोगों की मौत हुई है तथा मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका […]
वाशिंगटन : अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में भीषण तूफान से सात बच्चों सहित 91लोगों की मौत हो गई है.
ओकलाहोमा शहर के चिकित्सा परीक्षक ने कहा कि 320 किलोमीटर की रफ्तार से कल क्षेत्र में आए तूफान से बच्चों सहित 91 लोगों की मौत हुई है तथा मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. दो अस्पतालों ने पुष्टि की है कि वे करीब 70 बच्चों सहित कुल 120 घायलों का इलाज कर रहे हैं.
मूरे शहर के पुलिस विभाग ने कहा कि हताहतों की अंतिम संख्या बताना असंभव है क्योंकि अब भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां लोगों की खोज होनी है. शक्तिशाली तूफान वाली तेज हवाओं ने पूरे मूरे शहर को झकझोर दिया है और बचाव दल के सैकड़ों सदस्यों की सेवाएं ली जा रही हैं.
मूरे शहर के मेयर ग्लेन लेविस ने कहा, ‘‘पूरा शहर मलबा क्षेत्र की तरह दिख रहा है.’’ बताया गया है कि कई स्कूली बच्चे कुछ प्राथमिक विद्यालयों में फंसे हुए हैं. गवर्नर मैरी फालिन ने कल शाम आपातकालीन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अपने बच्चों के हाल के बारे में चिंतित माता पिता के लिए हमें काफी दुख है.’’ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फालिन से बात करके कल रात से मौसम की मार से प्रभावित लोगों की स्थिति को लेकर चिंताएं जताई हैं.
स्थानीय ‘केएफओआर’ समाचार चैनल ने कहा कि इस तूफान की तुलना इसी क्षेत्र में तीन मई 1999 को आए रिकार्डतोड़ तूफान से की जा रही है. लोवा, कंसास और ओकलाहोमा में रविवार को भी तूफान आया था.
राष्ट्रीय मौसम विभाग ने कहा कि वह मूरे के पश्चिम में काफी खतरनाक तूफान पर नजर बनाए हुए हैं और यह तूफान उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा है.
विभाग के अधिकारियों को टेनिस की बॉल के आकार तक के ओले गिरने की आशंका है.
कई बच्चों को ‘प्लाजा टावर्स एलीमेंटरी’ से जिंदा बाहर निकाला गया लेकिन ‘ब्रियारवुड एलीमेंटरी’ में किसी के हताहत होने या किसी को बचाये जाने की फिलहाल कोई खबर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










