शिंदे ने आतंकवाद-निरोधक केंद्र का दौरा किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM
वाशिंगटन : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अमेरिका के शीर्ष आतकंवाद-निरोधक केंद्र के कामकाज के तरीके को समझने के लिए वहां का दौरा किया. रविवार को यहां पहुंचे शिंदे ने कल इस केंद्र का दौरा किया. घरेलू सुरक्षा मंत्री जेनेट नपोलितानो के साथ दूसरी ‘इंडिया-अमेरिका घरेलू सुरक्षा वार्ता’ के लिए शिंदे यहां आए […]
वाशिंगटन : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अमेरिका के शीर्ष आतकंवाद-निरोधक केंद्र के कामकाज के तरीके को समझने के लिए वहां का दौरा किया.
रविवार को यहां पहुंचे शिंदे ने कल इस केंद्र का दौरा किया. घरेलू सुरक्षा मंत्री जेनेट नपोलितानो के साथ दूसरी ‘इंडिया-अमेरिका घरेलू सुरक्षा वार्ता’ के लिए शिंदे यहां आए हुए हैं. उनके नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है.
उन्होंने ‘फेयरफैक्स काउंटी एडल्ट डिटेन्शन सेंटर’ का भी दौरा किया. उन्हें वहां अमेरिका की सुधारात्मक प्रणाली के कामकाज और प्रबंधन के संबंध में बताया गया.
‘नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर :एनसीटीसी:’ यानी राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र के दौरे में संस्था के निदेशक मैथ्यू जी. ओल्सेन ने उन्हें केंद्र के कामकाज आदि के संबंध में जानकारी दी.
शिंदे वाशिंगटन में एफबीआई के निदेशक रॉबर्ट मुलर और अमेरिका के अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर से मिलेंगे. उसके बाद वह आज शाम को बोस्टन रवाना हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










