बगदाद:कार बम विस्फोटों में 16 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM
बगदाद : बगदाद के शिया बहुल पड़ोसी जिलों में पांच कार बम विस्फोट हुए, जिनमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये विस्फोट आज सुबह बस स्टेशनों और बाहरी बाजारों में हुए. अस्पताल अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है. सभी […]
बगदाद : बगदाद के शिया बहुल पड़ोसी जिलों में पांच कार बम विस्फोट हुए, जिनमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये विस्फोट आज सुबह बस स्टेशनों और बाहरी बाजारों में हुए. अस्पताल अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है. सभी अधिकारियों ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर ही बात की क्योंकि वे लोग मीडिया से बातचीत करने के लिए अधिकृत नहीं थे. दिन में दक्षिणी शहर बासरा में दो कार विस्फोट हुए. इन विस्फोटों में 10 लोग मारे गए और 27 घायल हो गए.
इराक में कई हमले हुए हैं. पिछले सप्ताह हुए बम विस्फोटों में सुन्नी और शिया दोनों ही संप्रदायों के नागरिकों को लक्ष्य बनाया गया था. इस खूनी खेल के कारण वर्ष 2006-2007 की सांप्रदायिक हिंसा के लौटने का डर गहरा गया है. इस हिंसा के कारण देश गृहयुद्ध के कगार पर आ गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










