अधिकारी पर नशीली दवाओं की तस्करी का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM

विज्ञापन

किंगस्टन : फेडरल एजेंटों ने अमेरिकी वजिर्न आइलैंड्स पर्यावरण एजेंसी के शीर्ष प्रवर्तन अधिकारी को नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस अधिकारी को गश्त लगाने वाली सरकारी नौका पर कोकेन की भारी मात्र के साथ पकड़ा गया. शनिवार को जारी बयान में अमेरिकी कैरेबियाई क्षेत्र के अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय […]

विज्ञापन

किंगस्टन : फेडरल एजेंटों ने अमेरिकी वजिर्न आइलैंड्स पर्यावरण एजेंसी के शीर्ष प्रवर्तन अधिकारी को नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस अधिकारी को गश्त लगाने वाली सरकारी नौका पर कोकेन की भारी मात्र के साथ पकड़ा गया.

शनिवार को जारी बयान में अमेरिकी कैरेबियाई क्षेत्र के अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा कि रोबटरे तापिया को गैरजमानती तरीके से गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे. मंगलवार को उनकी सुनवाई होनी है.

वे वजिर्न आइलैंड्स के योजना और प्राकृतिक संसाधन विभाग में पर्यावरण प्रवर्तन के निदेशक हैं

अमेरिकी आइलैंड्स की जिला अदालत में दर्ज कराई गई आपराधिक शिकायत के अनुसार संघीय एजेंटों ने पाया कि नशीली दवाओं की तस्करी के लिए तापिया विभाग की ही एक नाव का इस्तेमाल कर रहा था.

उन्होंने आरोप लगाया कि जब तापिया को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया तब उसके पास हथियार थे और उसने अपनी वर्दी पहनी थी. उसके पास 15 पाउंड :सात किलोग्राम: से ज्यादा कोकेन थी.

इस मामले की जांच कई स्थानीय और अमेरिकी एजेंसियां कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola