हसीना के परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM
ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के परिवार और सत्तारुढ़ दल के सदस्यों पर विवादास्पद पद्मा सेतु परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. विपक्षी बांग्लादेश नेशनिलस्ट पार्टी (बीएनपी) ने प्रधानमंत्री के परिवार पर आरोप लगाया है कि वह इस परियोजना में हुए भ्रष्टाचार में शामिल हैं. विश्व बैंक ने इसी से जुड़े मामले […]
ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के परिवार और सत्तारुढ़ दल के सदस्यों पर विवादास्पद पद्मा सेतु परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. विपक्षी बांग्लादेश नेशनिलस्ट पार्टी (बीएनपी) ने प्रधानमंत्री के परिवार पर आरोप लगाया है कि वह इस परियोजना में हुए भ्रष्टाचार में शामिल हैं. विश्व बैंक ने इसी से जुड़े मामले की वजह से पिछले साल 1.2 अरब डॉलर के कर्ज समझौते को रद्द कर दिया था.
उधर, हसीना ने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह पूरी तरह मनगढंत और गलत है.’’उन्होंने कहा, ‘‘विश्व बैंक ने खुद कहा है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ, सिर्फ भ्रष्टाचार की साजिश रची गई थी.’’भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की ओर से पाए गए सबूत के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कोई ठोस सबूत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










