भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM

विज्ञापन

काबुल: अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के एक सहयोगी का कहना है कि करजई अपने तीन दिन के भारत दौरे पर सैन्य सहायता की मांग करेंगे. करजई का दौरा उस वक्त हो रहा है जब अफगानिस्तान का पाकिस्तान के साथ सीमा पर विवाद चल रहा है. करजई के प्रवक्ता ऐमल फैजी ने कहा कि कल से […]

विज्ञापन

काबुल: अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के एक सहयोगी का कहना है कि करजई अपने तीन दिन के भारत दौरे पर सैन्य सहायता की मांग करेंगे.

करजई का दौरा उस वक्त हो रहा है जब अफगानिस्तान का पाकिस्तान के साथ सीमा पर विवाद चल रहा है. करजई के प्रवक्ता ऐमल फैजी ने कहा कि कल से शुरु हो रहे नयी दिल्ली दौरे पर राष्ट्रपति पाकिस्तान के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर भी चर्चा करेंगे.उन्होंने कहा कि करजई अफगान सुरक्षा बलों को मजबूत करने में भारत की मदद मांगेगे.

करजई के इस दौरे से पाकिस्तान परेशान हो सकता है क्योंकि वह इस बात का संदेह करता है कि अफगानिस्तान में भारत अपना प्रभाव बढ़ा रहा है.विशेषज्ञ वादिर सैफी का कहना है कि पाकिस्तान के साथ सीमा पर हुई हालिया झड़पों को करजई के इस दौरे से जोड़कर देखा जा सकता है.अफगानिस्तान और पाकिस्तान एक दूसरे पर अपनी सीमा में गोलीबारी करने का आरोप लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola