ePaper

मिस्र में दो बम हमलों में चार सुरक्षा कर्मियों की मौत

Updated at : 01 Feb 2016 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्र में दो बम हमलों में चार सुरक्षा कर्मियों की मौत

काहिरा : मिस्र के अशांत सिनाई प्रायद्वीप में दो बम हमलों में दो पुलिस कर्मियों तथा दो सिपाहियों की मौत हो गयी. सिनाई में इस्लामिक स्टेट के जिहादी आए दिन सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक हमला कल तडके हुआ जब पुलिस के वाहन को निशाना बना कर रिमोट नियंत्रित […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र के अशांत सिनाई प्रायद्वीप में दो बम हमलों में दो पुलिस कर्मियों तथा दो सिपाहियों की मौत हो गयी. सिनाई में इस्लामिक स्टेट के जिहादी आए दिन सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक हमला कल तडके हुआ जब पुलिस के वाहन को निशाना बना कर रिमोट नियंत्रित विस्फोट किया गया. तब सुरक्षा बल गाजा पट्टी के समीप सीमा पर रफाह क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे.

उन्होंने बताया कि सिनाई के उत्तर में शेख जुवैद इलाके में कल हुए ऐसे ही हमले में सेना के एक अधिकारी तथा एक सैनिक की मौत हो गयी. इन हमलों की अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन क्षेत्र में आईएस की गहरी पकड है. जुलाई 2013 में सेना द्वारा इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बर्खास्त किये जाने के बाद से प्रायद्वीप में जिहादी अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहे हैं.

उनका कहना है कि ये हमले मुर्सी समर्थकों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का प्रतिशोध हैं. अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2013 से उत्तरी सिनाई में हमलों में सैकडों पुलिस कर्मी और सिपाही मारे जा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola