डोनाल्ड ट्रंप भी करते हैं दिखावा, जानें अमेरिका के राष्ट्रपति ने क्या कहा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बर्गर मंगाने के मामले पर कहा कि पॉलिटिक्स में कई बार दिखावे के लिए भी काम करने पड़ते हैं. ऐसा इसलिए ताकि लोगों को मैसेज दिया जा सके.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘टिप पर कोई टैक्स नहीं’ पॉलिसी के एक साल पूरे होने पर ओवल ऑफिस में बर्गर मंगाना एक तरह का दिखावा था. उन्होंने 16 अप्रैल को लास वेगास रैली में माना कि राजनीति में कभी-कभी ऐसे काम करने पड़ते हैं, जो थोड़े अजीब या शर्मिंदगी वाले लगते हैं. लेकिन उनका कहना था कि इससे लोगों को फायदा भी मिलता है, इसलिए नेता ऐसे कदम उठाते हैं.
ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ‘डोरडैश’ की ओर से शैरोन सिमंस नाम की महिला 13 अप्रैल को Oval Office में बर्गर और फ्राइज के दो बैग लेकर पहुंचीं. ‘व्हाइट हाउस’ ने बताया कि ‘टिप पर कोई टैक्स नहीं’ पॉलिसी की वजह से सिमंस ने करीब 11,000 डॉलर की बचत की. ट्रंप ने कहा कि प्रचार का यह कदम थोड़ा अजीब था.
2024 चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने क्या किया
डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 चुनाव प्रचार की एक घटना भी याद की. उन्होंने बताया कि एक बार वह बर्गर कंपनी में जाकर खुद फ्राइज सर्व कर रहे थे. इतना ही नहीं, वह सुरक्षा जैकेट पहनकर कैंपेन वाले कचरा ट्रक में भी चढ़ गए थे. ट्रंप बोले कि उनकी टीम अक्सर ऐसे अजीब और अलग आइडिया लाती है…जैसे मैकडॉनल्ड्स स्टाइल के ये स्टंट, जो लोगों का ध्यान खींचते हैं.
बर्गर डिलीवरी वाली घटना की हुई आलोचना
‘डोर डैश’ की ‘ओवल ऑफिस’ में बर्गर डिलीवरी वाली घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि शैरोन सिमंस ने पिछले साल ‘टिप पर टैक्स नहीं’ पॉलिसी के समर्थन में कांग्रेस के सामने गवाही दी थी और खुद को नेवादा का बताया था. बाद में वह अरकंसास शिफ्ट हो गईं और अब लग रहा है कि इस हफ्ते सिर्फ एक दिन के लिए वॉशिंगटन डीसी में डोरडैश ड्राइव करने वालीं बनीं.
यह भी पढ़ें : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद: ट्रंप ने टॉप अफसरों संग की मीटिंग, फिर गोल्फ खेलने निकले; क्या अब इस्लामाबाद में होगी बातचीत?
‘डोर डैश’ के प्रवक्ता जूलियन क्रॉली ने ‘एक्स’ पर कहा कि यह पूरा मामला दरअसल ‘टिप पर टैक्स नहीं’ पॉलिसी लागू होने का जश्न मनाने वाले कार्यक्रम का हिस्सा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










