होर्मुज पर बढ़ते तनाव से दुनिया को चेतावनी! पनामा बोला- समुद्री कानून तोड़ा तो...

Updated:
विज्ञापन

पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्क्वेज.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Panama FM : पनामा के विदेश मंत्री वास्केज ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव को दुनिया के लिए गंभीर खतरा बताया है.उन्होंने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ने वाले संभावित गंभीर असर पर चिंता जताई है.

विज्ञापन

Panama FM : पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-अचा वास्केज ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव को पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा बताया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यदि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर बाधा आती है तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, तेल की कीमतें और अंतरराष्ट्रीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि पनामा अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयातित तेल पर निर्भर है, इसलिए यह संकट उनके देश के लिए भी चिंता का विषय है.

विज्ञापन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर जताई गहरी चिंता

विदेश मंत्री वास्केज ने बताया कि भारत के अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत में होर्मुज क्षेत्र में फंसे भारतीय नाविकों का मुद्दा प्रमुखता से उठा. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय सीफेयरर्स इस क्षेत्र में जहाजों पर तैनात हैं और मौजूदा हालात उनके लिए चिंता पैदा कर रहे हैं. पनामा ने इस मुद्दे को मानवीय और वैश्विक समुद्री सुरक्षा से जुड़ा विषय बताया है.

समुद्री कानून का सम्मान करने की दुनिया से अपील

विदेश मंत्री वास्केज ने कहा कि पनामा दुनिया के सबसे बड़े शिपिंग रजिस्ट्रियों में से एक है और इसलिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा तथा नौवहन की स्वतंत्रता उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का सम्मान करने की अपील की हैं. उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और पनामा नहर की तटस्थता जैसे सिद्धांतों की रक्षा करना पूरी दुनिया की जिम्मेदारी है.

भारत से पनामा नहर संधि पर सहयोग की उम्मीद

विदेश मंत्री वास्केज ने बताया कि भारत यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य पनामा नहर की तटस्थता से जुड़े अंतरराष्ट्रीय समझौते में भारत की भागीदारी पर चर्चा करना भी है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ सकारात्मक बातचीत जारी है. उन्होंने कहा कि पनामा चाहता है कि भारत इस महत्वपूर्ण व्यवस्था का हिस्सा बने.

IMO के साथ मिलकर बढ़ाई जा रही समुद्री सुरक्षा

पनामा विदेश मंत्री वास्केज ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के साथ मिलकर दुनिया भर के नाविकों की सुरक्षा मजबूत करने पर काम कर रहा है. उन्होंने दोहराया कि समुद्री विवादों का समाधान सैन्य टकराव से नहीं बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिए होना चाहिए. उनका कहना था कि खुले समुद्री मार्ग ही वैश्विक सप्लाई चेन और विश्व अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं.

भारत जैसी सोच, शांति और संवाद पर जोर

मिडिस ईस्ट में जारी तनाव पर पनामा ने भारत के रुख का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि संयम, संवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन ही मौजूदा संकट का एकमात्र समाधान है. वास्केज ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी देशों और जहाजों के लिए खुला रहना चाहिए, क्योंकि यही वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता की सबसे बड़ी गारंटी है.

यह भी पढ़ें- मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को बताया शैतान, कहा- खून का बदला जरूर लेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola