बलूचिस्तान में हालात और खराब ! सेना की कार्रवाई में मारे गए 5 उग्रवादी, 23 लोगों को कराया गया मुक्त
Author गौतम कुमार
Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना
Balochistan Terrorist Attack : बलूचिस्तान के कलात के पास एन-25 राजमार्ग पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की. सेना के मुताबिक, मुठभेड़ में 5 उग्रवादी मारे गए और 23 लोगों को मुक्त कराया गया.
विज्ञापन
बलूचिस्तान में सुरक्षा हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच पाकिस्तानी सेना ने एक अभियान में 5 उग्रवादियों को मार गिराने और 23 आम लोगों को मुक्त कराने का दावा किया है.सेना के मुताबिक, उग्रवादियों ने लोगों को बंधक बनाने और वाहनों को लूटने के लिए राजमार्ग पर एक चेक पोस्ट बनाई थी.
विज्ञापन
N-25 राजमार्ग पर बनाया था चेक पोस्ट
- पाकिस्तानी सेना के मीडिया प्रकोष्ठ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस यानी ISPR ने बताया कि यह कार्रवाई 18 सितंबर की रात बलूचिस्तान प्रांत में कलात के पास हुई. उग्रवादियों ने चमन-कराची N-25 राजमार्ग पर लोगों की आवाजाही रोकने की कोशिश की थी.
- सेना का कहना है कि उग्रवादियों का मकसद फिरौती के लिए लोगों का अपहरण करना, जबरन वसूली करना और वाहनों को अपने कब्जे में लेना था. सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर कार्रवाई की गई और उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया.
ये भी पढ़ें: Video : US के पूर्व NSA ने कहा-धोखेबाज है पाकिस्तान...पैसे के लिए कुछ भी कर सकता है!
मुठभेड़ में 5 उग्रवादी मारे गए
- ISPR के मुताबिक सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई. सेना का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में पांच उग्रवादी मारे गए.
- इसके बाद सुरक्षा बलों ने उस जगह की तलाशी ली, जहां कथित तौर पर लोगों को बंधक बनाया गया था और अभियान के दौरान 23 लोगों को सुरक्षित मुक्त कराया गया.
- हालांकि, इन लोगों की पहचान और उनकी स्थिति के बारे में सेना की ओर से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
हथियार और वाहन भी बरामद
- पाकिस्तानी सेना ने अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद करने की बात कही है. सेना के अनुसार, मौके से छह ट्रक, तीन बस और दो कार भी मिली हैं.
- ISPR ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है. सुरक्षा बल उन अन्य उग्रवादियों की तलाश कर रहे हैं, जो कार्रवाई के दौरान मौके से भाग गए हो सकते हैं.
बलूचिस्तान में बिगड़ रहे हालात
- बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और लंबे समय से यहां अलगाववादी संगठनों तथा पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष चलता रहा है. बलूच अलगाववादी संगठन प्रांत में अधिक राजनीतिक अधिकार और स्वतंत्रता की मांग करते रहे हैं.
- पिछले कुछ समय में सुरक्षा बलों और बलूच लड़ाकों के बीच संघर्ष के कारण इलाके में सुरक्षा चुनौती बढ़ी है. राजमार्गों, सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं.
- हालांकि, बलूचिस्तान में सुरक्षा अभियानों को लेकर मानवाधिकार संगठनों और स्थानीय समूहों की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं. इनमें नागरिकों के लापता होने और कथित ज्यादतियों के आरोप शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन