जामताड़ा के नए एसपी शंभू कुमार सिंह ने संभाला पदभार

Published by :Priya Gupta
Published at :19 Apr 2026 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
Jamtara News

शंभू कुमार सिंह, एसपी

Jamtara News: जामताड़ा के नए एसपी शंभू कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही साइबर अपराध पर रोक लगाने, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया. इससे जुड़ी पुरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के 22वें पुलिस अधीक्षक के रूप में शंभू कुमार सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता से कार्यभार संभाला. पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी शंभू कुमार सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि जामताड़ा पुलिस पहले से बेहतर काम कर रही है, जिसे और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. इसके बाद उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

साइबर क्राइम पर विशेष फोकस 

नए एसपी ने कहा कि जामताड़ा का नाम अक्सर साइबर क्राइम के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन अब इस छवि को बदलने का प्रयास किया जाएगा. प्रभावी कार्रवाई कर साइबर अपराध पर नियंत्रण किया जाएगा, जिससे जिला अच्छे कार्यों के लिए जाना जाए.

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की पहल

एसपी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी प्राथमिकता में शामिल किया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ट्रैफिक को सुगम और व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके. पदभार संभालते ही एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को जामताड़ा में चल रही जेपीएससी परीक्षा को लेकर लगातार मॉनिटरिंग और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola