इराक में तीन धमाकों में 49 लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM
बाकुबा, इराक: इराक में आज एक मस्जिद और जनाजे को निशाना बनाकर किए गये तीन बम विस्फोटों में 49 लोगों की मौत हो गई. सुन्नियों को निशाना बनाकर किए गए ये हमले उस वक्त हुए हैं जब इराक में सुन्नी और शिया समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है.पुलिस के अनुसार पहला विस्फोट बाकुबा में […]
बाकुबा, इराक: इराक में आज एक मस्जिद और जनाजे को निशाना बनाकर किए गये तीन बम विस्फोटों में 49 लोगों की मौत हो गई.
सुन्नियों को निशाना बनाकर किए गए ये हमले उस वक्त हुए हैं जब इराक में सुन्नी और शिया समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है.पुलिस के अनुसार पहला विस्फोट बाकुबा में एक मस्जिद के निकट हुआ, जबकि दूसरा धमाका वहीं कुछ देर बाद हुआ हुआ। इन दो धमाकों में 41 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हो गए.
बगदाद से दक्षिण मदैन में एक जनाजे के दौरान हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










