पाक चुनाव:150 में से केवल छह महिलाएं जीतीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में केवल छह महिला उम्मीदवारों ने ही जीत हासिल की है. निवर्तमान नेशनल असेम्बली में सीधे निर्वाचित महिला सांसदों की संख्या 18 थी लेकिन नए चुनाव के बाद इसमें दो तिहाई की कमी आ गयी है. नेशनल असेम्बली की 272 सीटों पर 11 मई को चुनाव हुए थे. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में केवल छह महिला उम्मीदवारों ने ही जीत हासिल की है. निवर्तमान नेशनल असेम्बली में सीधे निर्वाचित महिला सांसदों की संख्या 18 थी लेकिन नए चुनाव के बाद इसमें दो तिहाई की कमी आ गयी है. नेशनल असेम्बली की 272 सीटों पर 11 मई को चुनाव हुए थे. महिलाओं के लिए आरक्षित अन्य 60 सीटों तथा गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित दस सीटों का आवंटन राजनीतिक दलों को चुनाव में उनके प्रदर्शन के अनुसार होगा.

नेशनल असेम्बली के लिए सीधे चुनी गयी छह महिलाओं में पीएमएल एन की सुमैरा मलिक, सायरा अफजल तरार और गुलाम बीबी भरवाना और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की फरयाल तालपुर, अजरा फजल पछेहू तथा फहमिदा मिर्जा शामिल हैं.इनमें से कोई नया चेहरा नहीं है. फहमिदा मिर्जा निवर्तमान नेशनल असेम्बली की स्पीकर रही हैं जबकि तालपुर और पछेहू राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बहनें हैं.

निर्वाचन आयोग ने अभी तक सीधे निर्वाचित 272 में से 261 सीटों के परिणाम घोषित किए हैं और पीएमएल एन 124 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद सरकार बनाने जा रही है. 11 सीटों पर मतदान स्थगित या रोक दिया गया था. पाकिस्तान में 111 निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 150 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. इनमें से छह ने राजनीतिक दलों की उम्मीदवारों के तौर पर चुनाव लड़ा. बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में कोई महिला उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल नही हुई.

पीएमएल एन की सभी सफल महिला उम्मीदवार पंजाब से जबकि पीपीपी की चुनाव जीतने वाली सभी महिला उम्मीदवार सिंध से हैं. चार सफल महिला उम्मीदवारों ने हैट्रिक बनायी है. इनमें तालपुर सबसे अधिक 64, 438 मतों के अंतर से जबकि भरवाना सबसे कम 18, 152 मतों के अंतर से जीती हैं. चार प्रांतीय असेम्बलियों में निर्वाचित महिलाओं की संख्या में वर्ष 2008 के चुनाव के मुकाबले कोई अंतर नहीं आया है. प्रांतीय असेम्बलियों की 213 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली 313 महिलाओं में से केवल दस सफल हुई हैं. इन दस में से,आठ पंजाब से जबकि एक एक सिंध और बलूचिस्तान से ताल्लुक रखती हैं. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कोई महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं जीती है.पंजाब में सभी सफल आठ महिला उम्मीदवार पीएमएल एन की हैं. पीपीपी की एक महिला उम्मीदवार कराची में प्रांतीय सीट पर चुनाव जीती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola