अमेरिकी विधि विभाग ने किया सिखों,हिंदुओं का समर्थन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM
वाशिंगटन : अमेरिका में सिखों और हिंदुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा है कि विधि विभाग ने दोनों समुदायों को घृणा अपराध पीड़ितों में शामिल करने की सिफारिश की है. प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति के समक्ष कल अपनी गवाही में होल्डर […]
वाशिंगटन : अमेरिका में सिखों और हिंदुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा है कि विधि विभाग ने दोनों समुदायों को घृणा अपराध पीड़ितों में शामिल करने की सिफारिश की है.
प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति के समक्ष कल अपनी गवाही में होल्डर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में यूनिफार्म क्राइम रिपोर्टिंग में जरुरी बदलाव करने के लिए संघीय जांच ब्यूरो के सलाहकार नीति बोर्ड को यह सिफारिश की है.होल्डर ने कहा, ‘‘ विधि विभाग ने पिछले साल सलाहकार नीति बोर्ड को सिफारिश की थी कि नस्ली वर्ग में सिख विरोधी, हिंदू विरोधी, अरब विरोधी , और पश्चिम एशियाई विरोधी हिंसा को शामिल करने के लिए यूसीआर में संशोधन किया जाए.’’
अटार्नी जनरल ने कहा, ‘‘ बोर्ड की जून में बैठक होने की संभावना है,जहां एफबीआई निदेशक को पेश किए जाने से पूर्व जरुरी बदलावों पर विचार किया जाएगा. लेकिन यह मेरी प्रबल सिफारिश होगी कि फार्म में बदलाव किया जाए ताकि इसमें सिख विरोधी, मुस्लिम विरोधी और पश्चिम एशियाई विरोधी हिंसा को शामिल किया जा सके.’’ होल्डर कैलिफोर्निया से सांसद जूडी छू द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे. छू ने पिछले महीने अब तक की पहली अमेरिकन सिख कांग्रेसनल काकस की स्थापना की घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










