राहील शरीफ होंगे पाक सेना के नए प्रमुख

इस्लामाबाद: कई सप्ताह से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज लेफ्टिनेंट जनरल राहील शरीफ को पाकिस्तानी सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है और इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल राशिद महमूद को ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ कमेटी का प्रमुख बनाया गया है. प्रधानमंत्री शरीफ ने दोनों कमांडरों के […]
इस्लामाबाद: कई सप्ताह से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज लेफ्टिनेंट जनरल राहील शरीफ को पाकिस्तानी सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है और इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल राशिद महमूद को ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ कमेटी का प्रमुख बनाया गया है. प्रधानमंत्री शरीफ ने दोनों कमांडरों के नामों की सिफारिश की थी जिन्हें राष्ट्रपति मैमून हुसैन ने अपनी मंजूरी दे दी. राष्ट्रपति ने दोनों लेफ्टिनेंट जनरलों को जनरल रैंक पर पदोन्नति दी है. लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ 61 वर्षीय जनरल अशफाक परवेज कियानी का स्थान लेंगे जो छह साल तक सेना की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं.
इससे पहले आज दिन में प्रधान मंत्री शरीफ ने चीफ आफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल महमूद और महानिरीक्षक प्रशिक्षण एवं आकलन लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ के साथ अलग अलग मुलाकात की. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस दौरान व्यवसायिक मामलों के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर भी विचार किया गया.
महमूद बलोच रेजीमेंट के हैं और उन्होंने आईएसआई के उप महानिदेशक के तौर पर जनरल कयानी के मातहत काम किया है. दोनो जनरल को लेफ्टिनेंट जनरल हारुन इस्लाम पर तरजीह दी गई है, जो इस समय कयानी के बाद सबसे वरिष्ठ जनरल हैं और लोजिस्टिक्स स्टाफ के प्रमुख हैं. वह अप्रैल में सेवा निवृत्त होने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










