समझौते के असफल रहने पर ईरान को और कड़े प्रतिबंधों का सामना करना होगा: केरी

Published at :27 Nov 2013 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
समझौते के असफल रहने पर ईरान को और कड़े प्रतिबंधों का सामना करना होगा: केरी

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि यदि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हालिया समझौता असफल रहता है तो उसे और कड़े प्रतिबंधों का सामना करना होगा. केरी ने कांग्रेस के सदस्यों से कल वीडियोटेप के जरिए एक संदेश में कहा, ‘‘ हम तत्काल आखिरी एवं समग्र समझौते पर कार्य करने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि यदि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हालिया समझौता असफल रहता है तो उसे और कड़े प्रतिबंधों का सामना करना होगा.

केरी ने कांग्रेस के सदस्यों से कल वीडियोटेप के जरिए एक संदेश में कहा, ‘‘ हम तत्काल आखिरी एवं समग्र समझौते पर कार्य करने वाले हैं और हमारे राजदूत एवं विशेषज्ञ जल्द ही वार्ता की मेज पर बैठेंगे ताकि हम सभी और हमारे मित्रों इस्राइल, सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात एवं अन्य की चिंताओं का समाधान खोजते हुए अंतिम समग्र समझौता किया जा सके.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ऐसा करने वाले हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम इसे लेकर अति आत्मविश्वासी नहीं है. इसके लिए बहुत काम करना होगा और अंतत: इस कार्यक्रम को वास्तव में शांतिपूर्ण बनाना ईरान पर निर्भर करेगा। वे ऐसा करने की बात कह सकते हैं लेकिन कहने से ही चीजें हकीकत में नहीं बदल जाती। इसे साबित करना होता है.’’केरी ने कहा कि पिछले लगभग एक दशक में यह पहला समझौता है जिसके तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई अर्थपूर्ण सीमा लगाई गई है.

इस बीच विदेश विभाग और व्हाइट हाउस ने कांग्रेस से कहा कि ईरान पर किसी भी प्रकार के नए प्रतिबंध लगाने से जिनिवा में गत रविवार को हुए इस समझौते पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola