थाईलैंड में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों को घेरा, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

Published at :26 Nov 2013 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
थाईलैंड में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों को घेरा, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

बैंकॉक : थाईलैंड में प्रधानमंत्री यिंगलग शिनावात्रा के इस्तीफे की मांग कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सरकारी इमारतों को घेर लिया है. दूसरी ओर एक अदालत ने प्रमुख विपक्षी नेता के लिए गिरफ्तारी वारंट को मंजूरी दे दी. राजधानी बैंकॉक के बांग सुई थाने के अधिकारी कर्नल संथोर्न कोंगलाम ने बताया, ‘‘हमने सुतेप थाउगसुबान […]

विज्ञापन

बैंकॉक : थाईलैंड में प्रधानमंत्री यिंगलग शिनावात्रा के इस्तीफे की मांग कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सरकारी इमारतों को घेर लिया है. दूसरी ओर एक अदालत ने प्रमुख विपक्षी नेता के लिए गिरफ्तारी वारंट को मंजूरी दे दी.

राजधानी बैंकॉक के बांग सुई थाने के अधिकारी कर्नल संथोर्न कोंगलाम ने बताया, ‘‘हमने सुतेप थाउगसुबान (विपक्षी नेता) के लिए गिरफ्तारी वारंट की मांग की थी और अदालत ने इसकी अनुमति दे दी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे समर्पण करने के लिए कहता हूं. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो पुलिस उन्हें मौके से गिरफ्तार कर सकती है.’’

प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा होने के साथ ही हजारों प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सरकारी इमारतों को घेर लिया है.प्रदर्शनकारियों ने गृह, कृषि, परिवहन तथा खेल एवं पर्यटन मंत्रालयों को घेर रखा है. इन्होंने अधिकारियों से इमारतों को छोड़ने के लिए कहा है. इससे एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने वित्त और विदेश मंत्रालयों के भीतर घुसकर बिजली एवं जल की आपूर्ति काट दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola