पाक सेना ने उत्तरी वजीरीस्तान में आतंकियों को बनाया निशाना

Published at :26 Nov 2013 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
पाक सेना ने उत्तरी वजीरीस्तान में आतंकियों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज पाक–अफगान सीमा के पास स्थित उत्तरी वजीरिस्तान के कबीलाई इलाके में आतंकियों के खिलाफ एक आक्रामक अभियान की शुरुआत की. मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि सेना के लडाकू हेलीकॉप्टरों ने मीर अली में आतंकियों के ठिकानों पर गोले बरसाये. सेना द्वारा ये हमले किए जाने से […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज पाकअफगान सीमा के पास स्थित उत्तरी वजीरिस्तान के कबीलाई इलाके में आतंकियों के खिलाफ एक आक्रामक अभियान की शुरुआत की.

मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि सेना के लडाकू हेलीकॉप्टरों ने मीर अली में आतंकियों के ठिकानों पर गोले बरसाये. सेना द्वारा ये हमले किए जाने से दो ही दिन पहले आतंकियों ने इलाके में रिमोट द्वारा संचालित बम विस्फोट किया था. इस विस्फोट में दो सुरक्षा कर्मी मारे गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे.

उत्तरी वजीरिस्तान को अलकायदा से संबंधित पाकिस्तानी तालिबान की सुरक्षित शरणस्थली माना जाता है. अमेरिका पाकिस्तान की सेना से उत्तरी वजीरिस्तान में सैन्य अभियान शुरु करने की मांग करता रहा है. हालांकि सेना ने ऐसा करने से इंकार ही किया है.

इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी कि इस अभियान को जारी रखा जाएगा या नहीं. अभी तक मारे गए लोगों की संख्या के बारे में भी सुनिश्चित तरीके से कुछ कहा नहीं जा सका. पाकिस्तानी सेना पहले भी ऐसे हमले कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola