श्रीलंका ने लिट्टे के श्रद्धांजलि समारोह पर प्रतिबंध लगाया

Published at :26 Nov 2013 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका ने लिट्टे के श्रद्धांजलि समारोह पर प्रतिबंध लगाया

कोलंबो : श्रीलंका सरकार ने लिट्टे विद्रोहियों को श्रद्धांजलि देने की कोशिशों पर आज प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि चरमपंथियों को महिमा मंडित करने का कोई भी कदम गैर कानूनी होगा.सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर रुवान वनीगासूर्या उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनके तहत कहा गया था कि कुछ तत्व लिट्टे का नायक दिवस मनाने […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका सरकार ने लिट्टे विद्रोहियों को श्रद्धांजलि देने की कोशिशों पर आज प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि चरमपंथियों को महिमा मंडित करने का कोई भी कदम गैर कानूनी होगा.सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर रुवान वनीगासूर्या उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनके तहत कहा गया था कि कुछ तत्व लिट्टे का नायक दिवस मनाने की कोशिश कर सकते हैं जो सालाना 26 नवंबर को मनाया जाता था.

वनीगासूर्या ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका में अलगाववादी विचारधारा को मीडिया के जरिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से बढ़ावा देना और प्रतिबंधित संगठन से जुड़े चरमपंथियों को श्रद्धांजलि देना या महिमा मंडित करना गैर कानूनी होगा.

लिट्टे के प्रमुख रहे वेलुपिल्लई प्रभाकरण का जन्म दिवस भी 26 नवंबर को ही है. साथ ही संगठन के प्रथम लड़ाकू कैडेट की मृत्यु 1982 में इसी तारीख को हुई थी. लिट्टे के समय में जब वे उत्तर और पूर्वी हिस्से में समानांतर प्रशासन चलाते थे, उस वक्त 26 नवंबर को नायक दिवस समारोह के तौर पर मनाया जाता था.

वहीं, 2009 में लिट्टे की शिकस्त के बाद ऐसा कोई समारोह नहीं हुआ है. पिछले साल सेना ने जाफना विश्वविद्यालय के कई छात्रों को कथित तौर पर 26 नवंबर को समारोह मनाने को लेकर गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola