नस्ली नफरत के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयार्क : भारतीय मूल के 28 साल के एक युवक को एक यहूदी पर हमला करने के आरोप में नस्ली नफरत के मामले में गिरफ्तार किया गया है.न्यूयार्क पुलिस विभाग ने बताया कि ब्रुकलिन के अमृत मराझ को नस्ली नफरत के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उसपर इस संबंध में कई आरोप हैं. इधर, […]
न्यूयार्क : भारतीय मूल के 28 साल के एक युवक को एक यहूदी पर हमला करने के आरोप में नस्ली नफरत के मामले में गिरफ्तार किया गया है.न्यूयार्क पुलिस विभाग ने बताया कि ब्रुकलिन के अमृत मराझ को नस्ली नफरत के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उसपर इस संबंध में कई आरोप हैं.
इधर, अचानक होने वाले हमलों की संख्या में खासा इजाफा हुआ था. युवा हमलावर अचानक ही ऐसे लोगों पर घूंसा चला हैं देते जिन्हें इस तरह के हमलों का जरा भी अंदेशा नहीं होता. इस तरह के हमलों की जांच के बीच यह गिरफ्तारी हुई.
पुलिस ने बताया कि मराझ ने यहूदियों की खास टोपी पहने एक 24 साल के यहूदी युवक पर हमला किया था. इससे पहले, वह तीन अन्य लोगों के साथ इस तरह के हमलों पर चर्चा कर रहा था.
न्यूयार्क डेली न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार मराझ ने हमले से पहले यहूदी विरोधी बयान दिया.तड़के हुए इस हमले के सिलसिले में सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वैसे समझा जाता है कि सिर्फ मराझ ही इस हमले में शामिल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










