ओबामा ने ईरान के साथ हुए समझौते की सराहना की

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान और पश्चिमी ताकतों के बीच हुए समझौते की सराहना करते हुए कहा है कि यह ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है. जिनिवा में समझौते के बाद ओबामा ने यहां व्हाइट हाउस […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान और पश्चिमी ताकतों के बीच हुए समझौते की सराहना करते हुए कहा है कि यह ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है.
जिनिवा में समझौते के बाद ओबामा ने यहां व्हाइट हाउस में कहा, आज, अमेरिका ने अपने निकट साझेदारों के साथ उस समग्र समाधान की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी चिंताओं को निवारण हो सकेगा.
उन्होंने कहा, आज हमने जो पहला कदम उठाया है वह मेरे कार्यभार संभालने के बाद से की गई सबसे महत्वपूर्ण और ठोस प्रगति को दिखाता है. इस समझौते के तहत ईरान ने अपने पांच फीसदी से अधिक सभी परमाणु संवर्धन को रोकने तथा पांच फीसदी से अधिक संवर्धन के लिए जरुरी तकनीकी कनेक्शन को खत्म करने पर सहमति जताई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










