अमेरिका ने कहा, परमाणु समझौते से ईरान को 7 अरब डॉलर की राहत

Published at :24 Nov 2013 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा, परमाणु समझौते से ईरान को 7 अरब डॉलर की राहत

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने कहा कि छह महीने के लिए आज हस्ताक्षरित परमाणु समझौते के तहत अमेरिका और इसके सहयोगी ईरान को 7 अरब डॉलर की राहत प्रदान करेंगे.अमेरिकी प्रशासन ने एक बयान में कहा कि यदि ईरान समझौते का पालन करता है तो उस पर छह महीने तक कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने कहा कि छह महीने के लिए आज हस्ताक्षरित परमाणु समझौते के तहत अमेरिका और इसके सहयोगी ईरान को 7 अरब डॉलर की राहत प्रदान करेंगे.अमेरिकी प्रशासन ने एक बयान में कहा कि यदि ईरान समझौते का पालन करता है तो उस पर छह महीने तक कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. व्हाइट हाउस ने कहा कि करीब 100 अरब डॉलर की ईरान की विदेशी विनिमय संपत्ति का अधिकांश हिस्सा प्रतिबंधों के तहत पहुंच से परे या प्रतिबंधित है.

इसने कहा, अगले छह महीनों में ईरान के कच्चे तेल की बिक्री नहीं बढ़ सकती. अकेले तेल प्रतिबंधों से ही ईरान के राजस्व को करीब 30 अरब डॉलर का नुकसान होगा. लेकिन व्हाइट हाउस ने वायदा किया कि यदि ईरान इस समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करता है तो अमेरिका और इसके सहयोगी अगले छह महीने तक परमाणु संबंधित कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाएंगे.उन्‍होंने कहा कि प्रतिबंधों में राहत से ऑटोमोटिव और पेट्रो रसायन क्षेत्रों में तथा बहुमूल्य धातुओं के व्यापार में ईरान पर दबाव कम होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola